Skip to main content

आपकी एक गलती से बिहार में फिर से लग सकता है लाकडाउन, CM नीतीश ने अलर्ट किया जारी!



ओमीक्रोन से निपटने को पूरी तैयारी रखें, 21 दिनों में सात से आठ करोड़ पहुंचा टीकाकरण : बिहार में मात्र 21 दिनों में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत टीके की कुल खुराकें सात करोड़ से आठ करोड़ पर पहुंच गई। कोरोना टीकाकरण की सात करोड़ संख्या 07 नवंबर को पूरी हुई थी जबकि 28 नवंबर को यह संख्या आठ करोड़ पर पहुंची। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कोरोना महामारी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सभी जिलों में 16 जनवरी 2021 से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी है। ब्योरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने और संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी तैयारी रखने को कहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि बाहर के देशों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें। उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आने पर नए कोरोना वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर भी पता कराएं।

एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने जिन जिलों में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है और कोरोना जांच भी कम हो रही है, मुख्यालय स्तर से उन जिलों की मॉनिटरिंग करें। प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत व जागरुक करते रहें। आम लोगों से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना के प्रति पूरी तरह सतर्क एवं सचेत रहें। सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि ओमीक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपर मुख्य सचिव ने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति, जांच व जिलावार टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में आज आठ करोड़ कोरोना टीके का डोज पूर्ण हो गया है। जिन लोगों ने टीका की दूसरी डोज नहीं ली है, उन्हें माइकिंग, विज्ञापन, होर्डिंग, सोशल मीडिया व प्रचार-प्रसार के अन्य माध्यमों से निर्धारित समय में ही दूसरी डोज लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ऑडियो संदेश को भी प्रसारित किया जा रहा है। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...