Skip to main content

अलर्ट मोड पर बिहार, पटना एयरपोर्ट पर हर यात्री को करानी होगी कोरोना जांच, रेलवे स्टेशन पर सख्ती!

PATNA : अलर्ट मोड पर बिहार, पटना एयरपोर्ट पर हर यात्री को करानी होगी कोरोना जांच, रेलवे स्टेशन पर सख्ती : पटना एयरपोर्ट पर हर यात्री को करानी होगी कोरोना जांच:नई व्यवस्था जल्द होगी लागू, बिहार में बिना टेस्ट के नहीं मिलेगी एंट्री, 281 लोगों की चल रही है तलाश, अब तक स्वेच्छा से चल रही थी जांच, रेलवे स्टेशन पर जांच को लेकर सख्ती, DM ने कहा सुरक्षा को लेकर चल रही है तैयारी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अलर्ट मोड पर बिहार

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एक बार फिर पटना एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ाई जा सकती है। अब नई व्यवस्था के तहत फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना की जांच करानी होगी। मौजूदा समय में स्वेच्छा से जांच की व्यवस्था थी, लेकिन कई देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आ रहे हैं। इसको लेकर सख्ती बढ़ाने को लेकर मंथन चल रहा है। प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में कोरोना को लेकर जांच में सख्ती बढ़ाने की तैयारी चल रही है। नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिए हैं।

281 लोगों की चल रही है तलाश
विदेश से बिहार में आने वालों की सूची मिलने के बाद अब राज्य में सख्ती की तैयारी है। 281 लोगों में 30 से ज्यादा लोग पटना के हैं। इसमें कई ऐसे हैं जो जांच कराने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर अब जांच को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। बिहार में विदेश यात्रा से लौटे 281 लोगों की जांच को लेकर राज्य के संबंधित जिलों को अलर्ट किया गया है। अब हर जिले में सूची में शामिल लोगों की तलाश कर उनकी जांच कराई जा रही है। पटना में 10 लोगों की जांच हो चुकी है। सूची के आधार पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

अब तक स्वेच्छा से चल रही थी जांच
पटना एयरपोर्ट पर जांच का जिम्मा केयर इंडिया को दिया गया है। केयर संस्था के वालंटियर ही कोरोना की जांच कर रहे हैं। संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि अब तक स्वेच्छा से जांच की जा रही थी। लेकिन अब कई देशों में एक्टिव हो रहे कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना को लेकर पटना एयरपोर्ट पर जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में यह मंथन किया जाएगा कि किस तरह से एयरपोर्ट पर जांच कराई जाए। अब जो व्यवस्था बन रही है उसके मुताबिक जिसके पास 72 घंटे के अंदर की RT-PCR जांच रिपोर्ट नहीं हाेगी, उसकी जांच कराई जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर जांच को लेकर सख्ती
पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी का कहना है कि- “रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच को लेकर सख्ती है और टीम की भी पर्याप्त व्यवस्था है। जांच को लेकर लगाई गई टीम को हमेशा ब्रीफ किया जाता है। जिससे सुरक्षा को लेकर अधिक से अधिक जांच कराई जा सके। सिविल सर्जन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग का जो आदेश होगा उसका अनुपालन भविष्य में किया जाएगा।”

DM ने कहा सुरक्षा को लेकर चल रही है तैयारी
पटना DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी है। इसमें कहीं से पैनिक नहीं होना है। जागरुकता और बचाव से ही कोरोना से बचा जा सकता है। बचाव को लेकर जांच कराया जा रहा है। प्लान तैयार किया जा रहा है। ताकि विदेश से आने वालों की जांच कराई जाए। सूची जो भी आई है, उसमें शामिल लोगों की जांच कराई जा रही है। डीएम का कहना है कि लोगों से अपील की जा रही है कि वह बाहर से आने के बाद जांच कराएं। विदेश से आने वालों की तो शत प्रतिशत जांच की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अलर्ट मोड पर बिहार
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर बिहार में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट है। शनिवार को PM नरेंद्र मोदी की हाईलेवल मीटिंग के बाद अब CM नीतीश कुमार ने भी बैठक की है। इस दौरान कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सुरक्षा पर मंथन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि- कोरोना का जो नया वैरिएंट ओमिक्रोन आया है, इसको लेकर बिहार अलर्ट मोड पर है। अब RT-PCR की जो भी जांच होगी, उसमें इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी नया वैरिएंट आए उसकी जानकारी मिल जाए।

अब तक देश में इस वैरिएंट का कोई पॉजिटिव केस देश में नहीं आया है। लेकिन इसके बाद भी विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। भारत सरकार ने 281 लोगों की जो लिस्ट दी है उसमें सभी लोगों के घर टीम जा रही है। और जो घर पर हैं उनकी जांच कराई जाएगी। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...