Skip to main content

बिहार पुलिस की मनमानी, शराब ढूंढने होटल के बेडरूम में घूसा, कहा- पत्नी से बोलो टॉवल में बाहर आए!



आप किसी शादी में गए हों, होटल के कमरे में आपकी पत्नी नहाने गई हो. तभी पुलिस आ जाए, कमरे की तलाशी ले और फिर बाथरूम से आपकी पत्नी को टॉवेल लपेटकर बाहर आने को कहे. आप क्या करेंगे? विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि शराबबंदी के नाम पर लोगों की निजता का इस कदर हनन हो रहा है. शर्मनाक!

पुलिस वाला बोला- पत्नी से कहिए टॉवल में बाहर आए…! ये घटना मोतिहारी जिले की है। वाकया शुक्रवार रात हुआ। किस्सा बिहार के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के हवाले से है, जिनके सीएम नीतीश कुमार से भी अच्छे ताल्लुकात हैं। उन्होंने मोतिहारी के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में शराब की जांच करने आई पुलिस की कहानी सुनाई, जिसे सुनने के बाद किसी भी शख्स के दिलोदिमाग में पुलिसवालों के लिए कभी सहानुभूति नहीं आएगी।

प्रतिष्ठित एवं सामाजिक व्यक्ति कहते हैं- हमलोग wis… होटल में ठहरे थे, वहां शराब की जांच करने पुलिस आई। एक पुलिसवाले के कंधे पर एक सितारा था, वो इंस्पेक्टर था या जमादार, ये मुझे नहीं मालूम। लेकिन, उसका चेहरा नहीं भूल पाऊंगा।।

उन्होंने बताया कि कंधे पर एक सितारा टांग रखे पुलिसवाले ने बगल के कमरा का दरवाजा खटखटाया। उस कमरे में उनका (दास्तां सुनाने वाले का) परिचित पत्नी के साथ ठहरा था। दरवाजा खुलते ही पुलिसवाला कमरे में दाखिल हो गया और सहेजे हुए सामान को तलाशी के नाम पर बिखेरने लगा। इतना तो उसका हक बनता है, जब मुख्यमंत्री ने कह दिया है कि जरूरी नहीं सूचना सही हो, पर जानकारी मिलते ही पुलिस किसी भी वक्त और किसी भी जगह छापा मार सकती है, इसको मुद्दा नहीं बनाया जायेगा।

खैर, कमरे की तलाशी लेने के बाद पुलिसवाले ने बाथरूम का दरवाजा खोलने को कहा। तब कमरे में रुके यात्री ने बताया कि बाथरूम में उनकी श्रीमती स्नान कर रही हैं। उन्होंने पुलिसवाले से आग्रह किया कि वे कुछ देर के लिए बाहर जाएं। उनकी पत्नी कपड़े बदल लेती हैं, तब बाथरूम की जांच कर लें। लेकिन, पुलिसवाला कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। वो अपने सामने बाथरूम का दरवाजा खुलवाने की जिद पर अड़ गया और बोला पत्नी से कहिए टॉवल में बाहर आएं।

पुलिसवाले की ये बात सुनकर होटल में ठहरे दूसरे गेस्ट का खून खौल गया। लोगों और पुलिसवालों में बहस होने लगी। अड़ियल रवैया देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सब्र का बांध पहले ही टूट जाता मगर लोगों ने वर्दी की लाज रखी। इस बीच कमरे में ठहरे यात्री ने बाथरूम का दरवाजा थोड़ा खुलवा कर पत्नी को कपड़े दिए। वो तैयार होकर बाहर आई और पुलिसवाला बाथरूम में झांककर होटल कर्मियों पर रौब झाड़ते हुए नीचे रिसेप्शन के पास चला गया। लोगों ने उस वर्दीधारी से बहस के दौरान ये तक कहा कि आप जैसों की एक ऐसी ही हरकत पर माननीय उच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया, फिर भी पुलिस पब्लिक फ्रेंडली नहीं हो रही। तब जोश – जोश में पुलिसवाला कोर्ट और योर ऑनर को भी गाली देने से नहीं चूका। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...