Skip to main content

बिहार के सभी मंदिरों को आमदनी का देना होगा 4 प्रतिशत टैक्स, कमेटी गठित कर पुजारी को हर महीने दिया जाएगा वेतन


बिहार के सभी मंदिरों का अपने आमदनी का 4 प्रतिशत टैक्स सरकार को देना होगा। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड व्यापक स्तर पर 1 दिसंबर से अभियान चलाने जा रहा है। सभी सार्वजनिक मंदिरों को निबंधन भी कराने का फैसला लिया गया है। धार्मिक न्यास बोर्ड के इस अभियान में आम आदमी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। आम आदमी अपने आसपास के सार्वजनिक मंदिर के बारे में धार्मिक न्यास बोर्ड को जानकारी उपलब्ध करा सकता है। जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद ही मंदिर का निबंधन होगा।

बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष एके जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 4600 मंदिरों का निबंधन हो चुका है। इसके बावजूद भी कई ऐसे बड़े मंदिर है जिन्होंने निबंधन नहीं कराया है। आलम तो यह है कि निबंधन कराने के बाद भी कई बड़े मंदिर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधि मंत्रालय ने सभी जिला अधिकारियों को पहले निबंधित मंदिर की जमीन के बारे में जानकारी के लिए पत्र भी लिखा है। अब तक भोजपुर के जिलाधिकारी ने कुछ मंदिरों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। आप सभी डीएम को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द मंदिरों की जमीन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के नियमों के अनुसार कोई मंदिर किसी जमीन के दायरे के अंदर है तो वह निजी माना जाएगा। अगर परिवार का व्यक्ति पूजा करता है तो उसे सार्वजनिक माना जाएगा और उसका निबंधन भी कराना जरूरी है। मंदिर की आमदनी का 4 फीसद टैक्स धार्मिक बोर्ड को चुकाना होगा। मंदिरों का मालिकाना हक इष्ट देव के नाम करने पर मंत्रियों ने मांग की है। मंदिर की एक कमेटी गठित की जाएगी जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और कई प्रतिष्ठित गणमान्य लोग होंगे। कमेटी मंदिर के पुजारी का चयन कर उसे वेतन भुगतान करेगा और रहने-खाने की सारी व्यवस्थाएं भी कमेटी करेगी। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...