Skip to main content

बिहार में सड़कों का फैलेगा जाल, 1530 KM लंबे 7 नए हाइवे से बदलेगी राज्य की तस्वीर



बिहार में सड़कों का फैलेगा जाल, 1530 KM लंबे 7 नए हाइवे से बदलेगी बिहार की तस्वीर बताते चले की केंद्र सरकार की बिहार में सड़कों का जाल फैलाने की योजना है. इसके लिए गतिशक्ति योजना (Gati Shakti Yojna) में बिहार की 1,530 किलोमीटर नई सड़क निर्माण योजना (Road Construction) को शामिल किया जा सकता है. बता दे की इसके तहत सात सड़कों का निर्माण होना है. भारतमाला फेज टू (Bharatmala Phase 2) के तहत बिहार (Bihar) ने इन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था. वित्त मंत्रालय इसका अध्ययन कर रहा है. इसके बाद पुन: चार और सड़कों के प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए थे. यह सड़क परियाेजनाएं पटना, भोजपुर, बक्‍सर, अरवल, बिहारशरीफ, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, चंपारण सहित नेपाल से सटे इलाके और उत्‍तर पूर्व बिहार के कई जिलों को लाभान्‍व‍ित करेंगी.


आपको बता दे की गतिशक्ति योजना के तहत मूल रूप से आधारभूत संरचना विकसित किए जाने का काम होना है. साथ ही इसके तहत देश भर में दो लाख किलोमीटर नेशनल हाईवे का नेटवर्क वर्ष 2024-25 तक पूरा किया जाना है. गतिशक्ति योजना के तहत भारतमाला श्रृंखला फेज टू की जिन सात सड़कों का निर्माण कराए जाने की संभावना बन रही है उनमें तीन पटना केंद्रित है. इनमें एक पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे है जिसकी लंबाई 450 किलोमीटर है. इसके निर्माण की अनुमानित लागत 17,900 करोड़ रुपये है. इसका मूल एलायनमेंट बिहारशरीफ से शुरू होना है लेकिन इसे पटना से भी कनेक्टिवटी दी जानी है.


दूसरी सड़क बक्सर-जहानाबाद-बिहारशरीफ हाइवे है जिसकी लंबाई 165 किलोमीटर है. इसके निर्माण की अनुमानित लागत 4,600 करोड़ रुपए है. पालीगंज के समीप यह पटना की सीमा से होकर गुजरेगी. जानकारी के लिए बता दे की यह पूरी तरह से ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट है. वहीं, तीसरी सड़क दिघवारा-रक्सौल हाईवे है जिसकी लंबाई 135 किलोमीटर है. इसके निर्माण की संभावित लागत 5,200 किमी है. पटना के शाहपुर से दिघवारा के बीच गंगा नदी पर बनने वाले पुल से इसे पटना की कनेक्टिवटी मिल रही है.

बताया जा रहा है की इसके अलावा, जिन अन्य चार सड़कों का निर्माण भारतमाला फेज टू के तहत गतिशक्ति योजना में संभावित है उनमें 552 किलोमीटर लंबी इंडो-नेपाल बार्डर रोड शामिल है. इसके निर्माण की अनुमानित लागत 21,000 करोड़ रुपये है. दूसरी सड़क दलसिंहसराय-सिमरी बख्तियारपुर हाइवे है जिसकी लंबाई 70 किलोमीटर है. इसके निर्माण की संभावित लागत 2,700 करोड़ रुपए है. इन्हे भी जरूर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...