Skip to main content

पटना एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल हुआ जारी, दिसंबर से 10 जोड़ी विमान सेवा होगी बंद, देखें पूरा शेड्यूल



पटना एयरपोर्ट के लिए विंटर शेड्यूल जारी किया जा चुका है। यह विंटर शेड्यूल 1 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक प्रभावी होगा। इस शेड्यूल में 48 जोड़ी विमानों के आने और जाने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ साथ नए शेड्यूल में 10 जोड़ी फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है। बता दें इससे पहले 17 नवंबर को 7 जोड़ी विमानों की सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया था जिसे दिवाली और छठ के समय लोगों के लिए स्पेशल रूप से चलाया जा रहा था।

बता दें कि त्योहारों के बाद अब पटना एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ कम होती दिखाई दे रही है जिसको देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले से चल रही विमान सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। बता दें कि 1 नवंबर से 16 नवंबर के बीच लोगों के लिए 48 जोड़ी स्पेशल विमान सेवा परिचालित की जा रही थी जिसे अब धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है।

बात करें विंटर सेड्यूल की तो 1 दिसंबर से पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट गुवाहाटी से सुबह 8:05 पर आएगी और यह फ्लाइट सुबह 8:35 पर अमृतसर के लिए रवाना होगी। इसके साथ साथ 1 दिसंबर को दिल्ली की पहली फ्लाइट स्पाइसजेट सुबह 9 बजे आएगी। दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट स्पाइसजेट रात 8:45 बजे उड़ान भरेगी। इसके साथ साथ पटना एयरपोर्ट से आखिरी फ्लाइट मुंबई के लिए स्पाइसजेट की रात 10:10 बजे उड़ान भरेगी। इसके साथ साथ इंडिगो की चंडीगढ़ फ्लाइट काे बंद कर दिया गया है।

बता दें कि पटना एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल्ड के अंतर्गत 1 दिसंबर से उड़ने वाली विमानों की संख्या 17 हो जाएगी। इसके तहत मुंबई 7 की जगह 6, बेंगलुरु 7 की जगह 6, कोलकाता 5 की जगह 4, चेन्नई 3 की जगह 2, हैदराबाद 5 की जगह 4 विमान आएंगे-जाएंगे। इसके साथ-साथ एयरपोर्ट प्रशासन ने आने जाने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...