Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

पटना, नालंदा, भागलपुर, बांका सहित 19 जिलों में तेज हवा, गरज, वज्रपात

Strong wind, thunder, lightning in 19 districts:: पटना मौसम विज्ञान केंद्र से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज पटना, गया, नालंदा, भागलपुर, बांका सहित 19 जिलों में तेज हवा, गरज, वज्रपात के साथ 20 एमएम तक बारिश हो सकती हैं तो वहीं कुछ इलाकों में वज्रपात भी हो सकते हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा हैं। साथ ही साथ चेतावनी भी जारी की हैं। इन जिलों में रहने वाले लोग बारिश के दौरान सावधान रहें। इन जिलों में तेज हवाएं चलने के भी आसार नजर आ रहे हैं। वहीं बिहार के गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली जिलों में भी 20 से 60 एमएम तक बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए एक जुलाई से 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें की बिहार में मॉनसून का चक्र बना हुआ हैं। जिसके कारण राज्य के इन जिलों में बारिश होने की सम्भावना दिखाई दे रही हैं। वहीं बिहार के अन्य जिलों में मौसम की स्थिति सामान्य रहने वाली हैं। लोग बारिश और वज्रपात के दौरान घर में रहें।  ये खबरें भी पढ़ें 8 साल बने रहे प...

पेट्रोल 100 के बदले 500 रु हो जाए तब भी हम PM मोदी के साथ ही रहेंगे

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। ईधन तेलों में महंगाई की मार से लोगों की कमर टूट रही है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रिपोर्टर के सवालों का जवाब देते हुए एक व्यक्ति कहता है कि अगर ₹500 लीटर भी पेट्रोल हो जाए, तब भी मोदी के साथ ही रहेंगे। सोशल मीडिया पर लोग इस बीजेपी सपोर्टर के मजे ले रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रिपोर्टर एक व्यक्ति से तेजी से बढ़ती पेट्रोल डीजल के मुद्दे पर सवाल पूछता है । उसका जवाब देते हुए वह कहता है कि, ‘ जिस हिसाब से सरकार काम कर रही है उस हिसाब से देखा जाए तो पेट्रोल कोई महंगा नहीं है’। वीडियो में बीजेपी का सपोर्टर पिछली सरकारों को कोसते हुए कहता है कि कांग्रेस की सरकार ने क्या किया गया? सरकार लड़ाकू विमान खरीद रही है तो पैसे की तो आवश्यकता पड़ेगी ही। देश में मात्र तीन करोड़ लोग टैक्स देते हैं, पेट्रोल को महंगा करके टैक्स वसूला जा रहा है। जब रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि सरकार के हित में कितना महंगा होना चाहिए पेट्रोल? इसका जवाब देते हुए उसने कहा कि, ‘ कुछ भी हो जाए सरकार जो कर रही है बहुत बढ़िय...

किन लोगों को आधार-पैन कार्ड लिंक करने की नहीं है जरूरत? देखें- क्या आपको भी मिली है छूट?

केंद्र सरकार ने काफी समय से आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, अभी तक काफी लोगों ने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है. पहले पैन से आधार लिंक करने के लिए आखिरी तारीख 30 जून थी, जिसे तीन महीने बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2021 कर दिया गया है. अगर आपने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है, तो इसे तुरंत निपटा लें. ऐसा ना करने पर आपका पैन कार्ड एक्टिव नहीं रहेगा, जिससे आपको काफी मुश्किल हो सकती है. अभी बैंक भी आधार-पैन कार्ड लिंक करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं देश के कुछ ऐसे वर्ग या नागरिक हैं, जिन्हें इसमें छूट दी गई है. सरकार की ओर से कुछ लोगों को छूट दी गई है, जिनके लिए आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य नहीं हैं. ऐसे में जानते हैं किन लोगों को आधार और पैन कार्ड लिंक करवाने की अनिवार्यता में छूट दी गई है. ऐसे में जानते हैं उन लोगों के बारे में, जिन्हें यह करवाना जरूरी नहीं है. किन-किन लोगों को मिली है छूट? दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है. बैंक ने एक ग्राहक के ट्वीट का जवाब देते हुए इन नियमों क...

काम की खबर: पटना एयरपोर्ट से 15 शहरों के लिए सीधी फ्लाइटें

  Direct flights from Patna airport to 15 cities:  बिहार का पटना एयरपोर्ट आज के वर्तमान समय में तेजी के साथ उभरता हुआ एयरपोर्ट हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पटना शहर का विकास जीतनी तेजी के साथ हो रहा हैं उतनी तेजी के साथ इस शहर से लोग हवाई सफर का आनंद ले रहें हैं। खबर के अनुसार पटना एयरपोर्ट से देश के 15 शहरों के लिए डाइरेक्ट फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। इस एयरपोर्ट से लोग काफी मात्रा में हवाई सफर कर रहें हैं। यात्रिओं की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए पटना के बिहटा में भी एक एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा हैं। आपको बता दें की वर्तमान समय में पटना एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, बनारस, रांची, अहमदाबाद, अमृतसर, गौहाटी, पुणे, भुवनेश्वर, चंडिगढ़ के लिए डाइरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पैसेंजर ग्रोथ की दृष्टि से पटना देश के सबसे तेजी से बढ़ रहे टॉप फाइव बड़े एयरपोर्ट में से एक हैं। इस एयरपोर्ट से हर साल करीब 40 लाख यात्री यात्रा करते हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और भी ज्यादा...

कल से बदल जाएंगे बैंकिंग, एलपीजी, टैक्‍स समेत ढेर सारे नियम, यहां जान लें पूरी अपडेट

Changes in Rules from 1st July 2021: बैंकिंग, इनकम टैक्स, टीडीएस, ड्राइविंग लाइसेंस समेत रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई सारे नियमों में कल यानी 1 जुलाई से बदलाव होने जा रहे हैं. एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी और स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. ऐसे में जरूरी है कि आप इन बदलावों के बारे में पहले से ही जानकारी रखें और सावधान रहें. जहां जरूरत हो, आप अपनी तैयारी कर लें, ताकि बाद में आपको इन बदलावों की वजह से परेशान न होना पड़े. हम यहां बहुत सारे नियमों और संभावित बदलावों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं. SBI के ग्राहक ध्यान दें एसबीआई के ग्राहकों को 1 जुलाई से कैश निकालना महंगा पड़ने वाला है. यही नहीं, चेक के इस्तेमाल के लिए भी आपको अधिक पैसे देने होंगे. दरअसल, 1 जुलाई से महीने में बैंक से 4 बार से ज्यादा पैसा निकालने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा. इसमें बैंक के एटीएम से कैश निकासी भी शामिल है. 4 बार के बाद हर निकासी पर आपको 15 रुपये और जीएसटी जोड़ कर चार्ज देना होगा. सभी सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधा...

Bihar Panchayat Chunav: ईवीएम के साथ बैलेट पेपर से भी होगा मतदान

बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान पंच व सरपंच के पदों के लिए चुनाव बैलेट पेपर से हो सकता है। सूत्रों के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग इस प्रस्ताव पर मंथन कर रहा है। इस संबंध में सभी डीएम से सुझाव मांगे गए हैं। राज्य में चार पदों मुखिया, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य का चुनाव ईवीएम से कराए जाने पर विचार हो रहा है। जबकि दो पदों पंच व सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से कराये जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि ईवीएम की कमी के कारण आयोग इस प्रस्ताव पर जिलों से प्राप्त सुझावों पर निर्णय कर सकता है। राज्य में पहले सभी पदों के लिए बैलेट पेपर से ही चुनाव कराए जाते थे। पहली बार इस वर्ष ईवीएम से चुनाव का निर्णय हुआ है। 3 अगस्त से 3 नवंबर के बीच हो सकते हैं पंचायत चुनाव बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 03 अगस्त से 03 नवंबर तक हो सकती है। दस चरणों में पंचायत चुनाव कराने को लेकर तैयारी शुरू की गयी है। इसमें पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया 03 अगस्त को प्रपत्र-5 में सूचना के प्रकाशन के साथ की जा सकती है। जबकि पहले चरण का मतदान 27 अगस्त को होने की संभावना है। इसी प्रकार, दसवें व अंतिम चरण के ...

Bihar Flood: उत्तर बिहार के जिलों में बारिश से नदियों में पानी बढ़ा, बराज से बढ़ा डिस्चार्ज, चम्पारण के दियारे में फैल रहा गंडक का पानी

उत्तर बिहार के जिलों में फिर से बारिश शुरू होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती समेत अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि से नदी किनारे बसे लोगों में दहशत है। उधर, नेपाल में भी बारिश शुरू होने से गंडक का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को वाल्मीकिनगर बराज से सुबह 10 बजे 77600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जो दोपहर में बढ़कर 97500 क्यूसेक पहुंच गया। पश्चिमी चम्पारण में सिकरहना समेत दर्जनभर नदियों के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। मैनाटांड़ के थरूहट क्षेत्र की बरवा पंचायत के पचरुखी सेढ़वा गांव में बिरहा नदी की तेज धार में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली समेत फंस गया। चालक किसी तरह तैरकर बाहर निकला। बाद में घंटों मशक्कत के बाद जेसीबी व लोगों की मदद से ट्रैक्टर को ट्रॉली समेत बाहर निकाला गया। पूर्वी चम्पारण के सुगौली और बंजरिया प्रखंड में बूढ़ी गंडक का कहर जारी है। सुगौली प्रखंड की सात पंचायत बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हंै। कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग है। भेड़हिारी जानेवाली मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी बह रहा है। शहरी क्षेत्र के चार वार्ड बाढ़ से घिरे हैं। बंजरिया प्रखंड...

बिहार में बारिश ने लिया दो-तीन दिनों का ब्रेक, पटना में अब पड़गी गर्मी

बिहार समेत उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में फिलहाल मानसून ब्रेक (Monsoon Break) कर गया। इससे प्रदेश के अधिसंख्य भाग में बारिश में कमी आई है। साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में पछुआ का असर (Effect of Western Wind) दिखने लगा है। राज्य के उत्तरी हिस्से में ज्यादा और मध्य एवं दक्षिणी हिस्से में बारिश में कमी आने की उम्मीद है। इस तरह की स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। तीन जुलाई के बाद राज्य के दक्षिणी हिस्से में दोबारा बारिश शुरू हो जाएगी। सीमांचल के इलाकों में आज भी हो सकती है बारिश 12 जून से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही थी, हालांकि मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतर भाग में बारिश नहीं हुई है। गया में मात्र एक एमएम, भागलपुर में 2.2 एमएम बारिश हुई। उत्तरी बिहार के पूर्णिया में 18.7 एमएम बारिश हुई। उस इलाके में बुधवार को भी बारिश होने की उम्मीद है। इन इलाके में पछुआ बहने लगी है, जिससे इलाके में आर्द्रता में कमी आई है। बुधवार से राजधानी की हवा में नमी और कम होगी, इससे तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। ऐसे में बा‍रिश से कुछ दिनों तक परेशान रहे लोगों को अब तपती गर्मी के लि...

बिहार में बिना ब्‍याज हर युवा को 10 लाख तक Loan Credit, चुकाना होगा केवल 5 लाख, यहां करें आवेदन

बिहार के उन युवाओं के लिए बिहार सरकार सुनहरा अवसर लेकर आई है जो Loan Credit लेकर अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं. ऐसे युवाओं के लिए सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है. बाकायदा बिहार सरकार ने Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana को बढ़ाते हुए आवेदन आमंत्रित किये है. जो कि युवाओं के लिए बिहार सरकार का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ योजना है. मुख्‍यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुख्‍यमंत्री महिला उद्यमी योजना Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने लांच किया है जिसमें युवाओं को 10 लाख रुपए तक का Loan Credit मिल सकेगा वो भी 50 फीसद अनुदान के साथ. यानी आपको जितना लोन मिलेगा उसका आधा हिस्सा ही आपको चुकाना होगा बाकी सरकार इसका Loan Credit वहन करेगी. इस योजना का लाभ उनको मिलेगा जो बिहार में रहते हैं और बिहार में ही काम करना चाह रहे हैं. इस योजना में कोई भी वर्ग और जाति के लोग फायदा ले सकते हैं. अगर आप भी सरकार की Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana के तहत Loan Credit लेने की सोच रहे हैं तो इसकी पूरी प्रक्रिया जान लें. लाभुकों की संख्‍या हर योजना के तहत निर्धारित की गई है, योजना में ...

बिहार में चंडाल बना मौसम, सुबह-सुबह दिख रहा रात का नजारा, तूफान के साथ बारिश शुरू

बिहार कुछ ऐसे राज्यों में शामिल है जहां अब तक मानसून आने के बाद से ही भरपूर बारिश हो रही है. मौसम विभाग (Weather Department) ने जानकारी दी है कि अभी सूबे में बारिश का दौर अगले चार दिनों तक थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक जुलाई तक लगभग पूरे प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) होती रहेगी. इसको लेकर विभाग ने यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पूर्वी और दक्षिण मध्य इलाके में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश, उत्तर पूर्व और दक्षिण मध्य बिहार में कई जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं. हालांकि मंगलवार को कुछ जिलों में बारिश होगी तो कुछ में राहत भी मिलेगी.  ये खबरें भी पढ़ें 8 साल बने रहे पति-पत्नी, पोस्टमार्टम में उतारे कपडे तो उडे डाक्टर के होश, दिखा कुछ ऐसा शादी के बाद बढ़ता है महिलाओं के इन अंगों का साइज़, ये है वजह यहां महिलाएं मुंह की बजाय गुप्...

बिहार से बाहर कोरोना से मरने पर नहीं मिलेगा 4 लाख रुपये. नीतीश सरकार का ‘दोगलापन’

बिहार सरकार ने कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवार को झटका दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार बिहार में मरने वाले बाहरी राज्य के नागरिकों को और बाहर मरने वाले बिहारी को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा। अब सवाल उठता है कि जब नीतीश सरकार बिहार में रह रहे अन्य राज्य के नागरिकों को कोरोना से मरने पर मुआवजा नहीं देगी तो फिर कोई अन्य राज्य सरकार अपने यहां मरने वाले बिहारी नागरिकों की सहायता क्यों करेगा। एक तरह से कहा जाय तो बिहार सरकार ने अन्य राज्य में कोरोना से मरने वाले मृतकों के बीवी और बच्चों को बीच भंवर में छोड़ दिया है। दरभंगा की 30 साल की प्रिया कहती है कि मेरा पूरा परिवार उत्तराखंड में रहता है। कुछ दिन पहले कोरोना से मेरे पति का निधन हो गया। मेरे दो छोटे-छोटे बच्चें हैं। उत्तराखंड सरकार भी अपने राज्य में रह रहे बाहरी नागरिकों को मुआवजा नहीं देती है। सोचा था बिहार सरकार की ओर से कुछ मदद मिलेगा। लेकिन इस खबर ने हम जैसे लोगों पर वज्रपात के समान प्रहार किया है। बिहार सरकार को दोबारा अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। बताते चलें कि कोरोना के कारण मृत लोगों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान का भुगता...

3 अगस्त को बिहार में मुखिया चुनाव के लिए जारी होगा अधिसूचना, 27 को पहले चरण का मतदान

राज्य निर्वाचन आय़ोग के सूत्र बता रहे हैं कि 3 अगस्त को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पहले चरण के मतदान के चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसी दिन से नामांकन शुरू होगा. पहले चरण की वोटिंग 27 अगस्त को हो सकती है. निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक आखिरी चरण की वोटिंग 31 नवंबर को हो सकती है. आखिरी यानि दसवें चरण के चुनाव की काउंटिंग 2 और तीन नवंबर को हो सकती है औऱ उसी दिन चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी. बिहार में पंचायत का चुनाव ईवीएम और बैलट पेपर दोनों से ही कराया जाएगा। बिहार में पंचायत के कुल 6 पद हैं। इनमें से 4 पदों पर का चुनाव ईवीएम से और 2 पदों का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। पर्याप्त संख्या में ईवीएम उपलब्धता नहीं हो पाने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लिया है कि जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। इसके अलावा सरपंच और पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। जिलों को दोनों ही तरीके से चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस तरह ह...

SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 2 दिन बाद…

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वालों के लिए जरूरी खबर है. 2 दिन बाद बैंक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. 1 जुलाई से बैंक ग्राहकों को अपने कई काम के लिए एक्सट्रा पैसे देने होंगे. बैंक ने बताया कि तारीख से एटीएम (SBI ATM) से पैसा निकालना और चेकबुक के इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को एक्सट्रा चार्ज देना होगा. ग्राहकों को पहली तारीख के बाद से इन सभी ट्रांजेक्शन के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. आइए आपको बताते हैं किन ग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा- अगर आपका देश के सरकारी बैंक में बेसिक सेविंग अकाउंट डिपोजिट (BSBD) अकाउंड है तो ये सभी नए नियम आप पर लागू होंगे और आपको एक्सट्रा पैसे खर्च करने होंगे. बता दें ये बैंक खाते गरीब तबके के लोगों के लिए खोले जाते हैं. इसमें आप बिना किसी शुल्क के अकाउंट खोल सकते हैं. तय लिमिट से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर देना होगा चार्ज आपको बता दें BSBD खातों को जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट भी कहते हैं. इन अकाउंट होल्डर्स को एटीएम-कम-डेबिट कार्ड मिलता है. अगर आपके पास केवाईसी के लिए वैलिड डॉक्युमेंट्स हैं तो आप इस खाते को आसानी से खुलवा सकते हैं. बीएसबीडी खाताधारकों के...

अभी अभीः पेट्रोल डीजल के दामों में लगी आग, नये दाम जानकर हो जायेंगे बेहोश

Petrol Price 29 June 2021 Update: मुंबई के बाद अब चेन्नई दूसरा मेट्रोपॉलिटन शहर होगा जहां पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार होंगे. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के रेट 110 रुपये को पार कर गए हैं, जबकि डीजल 102 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा भाव पर मिल रहा है. देश के 332 जिले हैं ऐसे हैं जहां पर पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है, देश में कुल 730 जिले हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी इजाफा हुआ है. पेट्रोल के दाम आज 35 पैसे बढ़े हैं तो डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल डीजल की कीमतों में 4 मई के बाद से ही इजाफा शुरू हुआ था. तब से लेकर अबतक कीमतें 32 बार बढ़ाई जा चुकी हैं. कच्चा तेल 75 डॉलर के पार, आगे भी बढ़ेंगे दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. जिससे आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी रहने की आशंका बनी हुई है. इस साल पेट्र्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जबकि कटौती सिर्फ 4 बार हुई है. सिर्फ इस साल की बात करें तो पेट्रोल की कीमतें अबतक 15 परसेंट बढ़ी हैं. मार्च और अप्रैल में जब 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने ...

एकबार जरूर लगाकर देखें ये पौधा, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा आपके घर

हम एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लगाने के बाद पैसा खुद पर खुद आपके घर चल कर आएगा। इसे घर में लगाने के बाद से आपके तरक्की के सारे रास्ते खुल जाते हैं और घर में पैसे की आवक तेज हो जाती है जिससे आप थोडे ही समय में धनवान हो सकते हैं। सबसे खास बात तो ये है कि इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। कुछ लोग इसे भी मनी ट्री के नाम से भी जानते है तो आइए जानते हैं इसके बारे में। जैसा कि हमारे ज्‍योतिष शास्‍त्रों में वास्तु शास्त्र होता है, वैसे ही चीन में फेंग शुई की विधा है और इसके अनुसार एक ऐसा पौधा है, जिसे सिर्फ घर में रख देने मात्र से ही यह पैसे को अपनी ओर खींचता है। इस पौधे का नाम है 'क्रसुला'। यह एक फैलावदार पौधा है, इस पौधे की पत्तियां मोटी और चिकनी होती हैं। इस पौधे का रंग गहरा हरा होता है। इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि इस पौधे को ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती। यह कम केयर में भी हरा-भरा रहता है। इस पौधे को घर के इसी ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां सूरज की रौशनी पडती हो। बता दें कि इसे आप घर के किसी भी स्‍थान पर सकते हैं। वैसे अगर आप इसे अपने घर की चौखट पर दा...

22 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया रेलवे, देखें लिस्ट और करें बुकिंग

29 Jun 2021.09:30 AM नई दिल्ली, पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थमती नजर आ रही है। हर प्रदेश में कोरोना के आंकड़े लगातार कम होते जा रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो अब जानलेवा कोरोना से जंग में लोगों का जीवट जीत गया है। यही कारण है कि अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन में काफी राहतें दे दी हैं, और ऐसे माहौल में अब रेलवे भी अनलॉक मोड में आ गया है। रोजाना रेलवे नई गाड़ियां चलाने का ऐलान कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे जोन ने कुछ विशेष ट्रेनों की बहाली की घोषणा की है। जिसकी जानकारी भारतीय रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर दी है। आइए एक नजर डालते हैं स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट पर 01251 पुणे-काजीपेट स्पेशल 9 जुलाई से चलेगी 01252 काजीपेट-पुणे स्पेशल 11 जुलाई से चलेगी 02119 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- करमाली तेजस स्पेशल 10 जुलाई से चलेगी। 02120 करमाली-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तेजस स्पेशल 9 जुलाई से चलेगी। 02153 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हबीबगंज स्पेशल 1 जुलाई से चलेगी। 02154 हबीबगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 2 जुलाई से चलेगी। टिकट की बुकिंग शुरू 01311 सोलापुर-हसन स्पेशल 1 जुलाई से चलेगी। 01312 हासन-सोल...

बैंक ऑफ बड़ौदा में हो गया है जिन लोगों का अकाउंट. यहां देखें- अपना नया IFSC कोड

जिन लोगों का अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में हो गया है, उनके लिए IFSC के संबंध में जरूरी अपडेट है. दरअसल, ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम ने हमारे जीवन को बहुत सहज बना दिया है. किसी व्यक्ति को पेमेंट करना हो या किसी को पैसे ट्रांसफर करना हो, कुछ सेकेंड के भीतर हम ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में अकाउंट नंबर, बैंक, खाताधारी की डिटेल के साथ जो एक सबसे जरूरी चीज जरूरी होता है, वह है आईएफएससी (IFSC). आईएफएससी यानी Indian Financial System Code. पैसे ट्रांसफर करते समय अगर इसमें गलती कर दी तो बड़ा घाटा हो सकता है. इसलिए यह सही-सही भरना बहुत जरूरी होता है. अगर बैंकों का IFSC कोड बदल रहा हो तो ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. बैंक ऑफ बड़ौदा में जिनका अकाउंट हो गया है, उन्‍हें नए आईएफएससी कोड के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए. 1 जुलाई से नहीं काम करेंगे पुराने IFSC कोड बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाउंट हो गया है… इसका मतलब ये है कि पहले जिनका अकाउंट विजया बैंक या देना बैंक में था. दरअसल, दो साल पहले वर्ष 2019 में देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में विलय किया गया था. इस निर्णय के बाद ...

आज रात को सोने से पहले अवश्य करें ये 5 काम, हनुमान जी दिखाएंगे चमत्कार

पवनपुत्र हनुमान जी को चमत्कारिक सफलता देने वाला देवता माना जाता है। श्री हनुमान जी की भक्ति करने वाले को बल, बुद्धि और विद्या सहज में ही प्राप्त हो जाती है। भूत-पिशाचादि भक्त के समीप नहीं आते। हनुमान जी जीवन के सभी क्लेश को दूर कर देते हैं। शास्त्रों के मतानुसार यह अष्ट चिरंजीवी हैं। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और भक्ति का विशिष्ट दिवस माना गया है। हनुमान जी के बारह नामों की महिमा राम भक्त, महाबल, महावीर हनुमान, बजरंग बली, शंकर सुमन, केसरी नंदन, अंजनी पुत्र, पवन सुत, अमित विक्रम, समेष्ट, लक्ष्मण, प्राण दाता प्रात:काल उठते ही जिस अवस्था में हैं, इन बारह नामों को ग्यारह बार लेने वाला व्यक्ति दीर्घायु होता है। * नित्य नियम के समय नाम लेने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है। * रात्रि को सोते समय नाम लेने वाला व्यक्ति शत्रुजित होता है। * उपरोक्त समय के अलावा इन बारह नामों का निरंतर जाप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं से एवं आकाश-पाताल से रक्षा करते हैं। * यात्रा के समय एवं न्यायालय में पड़े विवाद के लिए बारह नाम अपना चमत्कार दिखाएंगे। * लाल स्याही से मंगलव...

आसमान से गिरी मौत की बिजली, बिहार के सहरसा में वज्रपात से एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान

बिहार में आज सोमवार को वज्रपात का कहर बरपा है. सहरसा में वज्रपात से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. घटना सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा पंचायत स्थित चकमाका पावर हाउस के पास हुई है. इससे इलाके में सनसनी मच गई. मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. मुहल्ले में सन्नाटा पसर गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में आज दोपहर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ही परिवार के पांच लोगों पर बिजली टूट गई. बताया जाता है कि दोपहर में महिला अपने परिवार के छह बच्चों के साथ मूंग तोड़ने खेत गई थी, तभी अचानक वहां ठनका गिर गया और महिला समेत सभी बच्चे इसकी चपेट में आ गए. महिला व 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं. मृतकों की पहचान फूलो राय की 68 वर्षीया माता भगिया देवी, सुरेंद्र राय की 14 वर्षीया बेटी मंजन कुमारी, वीरेंद्र राय की 13 वर्षीया बेटी विमला कुमारी व 12 वर्षीया मनीषा कुमारी तथा सकरा गांव निवासी लाल सिंह के 10 वर्षीय पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई है. बता दें कि मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने एक जुलाई तक के लिए येल...