Skip to main content

कल से बदल जाएंगे बैंकिंग, एलपीजी, टैक्‍स समेत ढेर सारे नियम, यहां जान लें पूरी अपडेट


Changes in Rules from 1st July 2021: बैंकिंग, इनकम टैक्स, टीडीएस, ड्राइविंग लाइसेंस समेत रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई सारे नियमों में कल यानी 1 जुलाई से बदलाव होने जा रहे हैं. एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी और स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है.

ऐसे में जरूरी है कि आप इन बदलावों के बारे में पहले से ही जानकारी रखें और सावधान रहें. जहां जरूरत हो, आप अपनी तैयारी कर लें, ताकि बाद में आपको इन बदलावों की वजह से परेशान न होना पड़े.

हम यहां बहुत सारे नियमों और संभावित बदलावों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं.

SBI के ग्राहक ध्यान दें

एसबीआई के ग्राहकों को 1 जुलाई से कैश निकालना महंगा पड़ने वाला है. यही नहीं, चेक के इस्तेमाल के लिए भी आपको अधिक पैसे देने होंगे. दरअसल, 1 जुलाई से महीने में बैंक से 4 बार से ज्यादा पैसा निकालने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा. इसमें बैंक के एटीएम से कैश निकासी भी शामिल है.

4 बार के बाद हर निकासी पर आपको 15 रुपये और जीएसटी जोड़ कर चार्ज देना होगा. सभी सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों पर नए सर्विस चार्ज लागू होंगे. साथ ही खाताधारकों को 10 चेक लेने पर 40 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा.

नया IFSC कोड करना होगा इस्तेमाल

जैसा कि आप जानते हैं कि सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय हो चुका है और पुराने IFSC कोड की वैलिडिटी 30 जून को खत्म हो रही है. एक जुलाई से पुराने IFSC कोड्स को डिसकंटीन्यू कर दिया जाएगा. ऐसे में ग्राहकों को 1 जुलाई से नए IFSC कोड अपडेट करने को कहा गया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा में हाे गया है अकाउंट तो…

विजया बैंक और देना बैंक का भी विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हो चुका है. ऐसे में पुराने दोनों बैंकों के ग्राहकों को IFSC कोड अपडेट करने को कहा गया है. पुराने IFSC कोड 1 जुलाई से डिस्‍कंटीन्‍यू हो जाएंगे. बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर नए कोड डाल दिए गए हैं. आप वहां से पता कर सकते हैं.

TDS और TCS ज्यादा कटेगा

पिछले वित्तीय वर्ष से ही इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने वालों से 1 जुलाई से ज्यादा टीडीएस, टीसीएस वसूला जाएगा. यह नियम उन टैक्सपेयर्स पर लागू होगा, जिनका सालाना टीडीएस 50,000 रुपये या इससे ज्यादा होता है. बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न नहीं दाखिल करने वालों के लिए लागू दर से अधिक पर टैक्स डिडक्शन का प्रावधान किया गया है. न्यूनतम 5 फीसदी या फिर आईटी एक्ट के सेक्शन में दिए गए रेट्स के दोगुने में से जो भी अधिक हो वह रेट लागू होगा.

इन बैंकों के ग्राहकों को बदलना होगा चेकबुक

आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के साथ मर्जर के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को नये सिक्‍योरिटी फीचर्स वाले चेक का ही इस्‍तेमाल करने को कहा है. 1 जुलाई 2021 से उनके सभी पुराने चेक इनवैलिड हो जाएंगे. बता दें कि आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हो चुका है और मर्जर के बाद इन दोनों बैंकों का IFSC भी बदल गया है.

एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव की संभावना

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दाम का रिव्‍यू कर नया रेट जारी करती हैं. दुनियाभर में आर्थिक रिकवरी और पेट्रोलियम उत्‍पादों में लगातार हो रहे बढ़ोतरी की वजह से एंसी संभावना जताई जा रही है कि तेल कंपनियां इस बार घरेलू रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं.

स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की दरों में बदलाव

पीपीएफ, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स, सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में सरकार कटौती कर सकती है. हर तिमाही समीक्षा करने के बाद इन दरों में बदलाव किया जाता है. पिछली तिमाही में ब्याज दरों में कटौती की गई थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर फैसला वापस ले लिया गया और पुरानी ब्याज दरें लागू कर दी गईं. अब माना जा रहा है कि इस बार सरकार ब्याज दरों में कटौती कर सकती है. हालांकि इस बारे में सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं आई है.

मोटरसाइकिल और स्‍कूटर्स महंगे हो जाएंगे

दिग्‍गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने 01 जुलाई से सभी रेंज के मोटरसाइ‍किल्‍स और स्‍कूटर्स के दाम में इजाफा करने का ऐलान क‍िया है. अलग-अलग मॉडल्‍स और वैरिएंट वाले इन दोपहिया की कीमतों में 3,000 रुपेय तक का इजाफा होगा. कंपनी का कहना है उनकी लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में इजाफा किया गया है. इसी साल मार्च में भी कंपनी ने कीमतों में 2,500 रुपये तक का इजाफा किया था. ये खबरें भी पढ़ें

Punjab, Ludhiana, Jalandhar, Amritsar, Patiala, Sangrur, Gurdaspur, Pathankot, Hoshiarpur, Tarn Taran, Firozpur, Fatehgarh Sahib, Faridkot, Moga, Bathinda, Rupnagar, Kapurthala, Badnala, Ambala,Uttar Pradesh, Agra, Bareilly, Banaras, Kashi, Lucknow, Moradabad, Kanpur, Varanasi, Gorakhpur, Bihar, Muzaffarpur, East Champaran, Kanpur, Darbhanga, Samastipur, Nalanda, Patna, Muzaffarpur, Jehanabad, Patna, Nalanda, Araria, Arwal, Aurangabad, Katihar, Kishanganj, Kaimur, Khagaria, Gaya, Gopalganj, Jamui, Jehanabad, Nawada, West Champaran, Purnia, East Champaran, Buxar, Banka, Begusarai, Bhagalpur, Bhojpur, Madhubani, Madhepura, Munger, Rohtas, Lakhisarai, Vaishali, Sheohar, Sheikhpura, Samastipur, Saharsa, Saran, Sitamarhi, Siwan, Supaul,Gujarat, Ahmedabad, Vadodara, Surat, Rajkot, Vadodara, Junagadh, Anand, Jamnagar, Gir Somnath, Mehsana, Kutch, Sabarkantha, Amreli, Kheda, Rajkot, Bhavnagar, Aravalli, Dahod, Banaskantha, Gandhinagar, Bhavnagar, Jamnagar, Valsad, Bharuch , Mahisagar, Patan, Gandhinagar, Navsari, Porbandar, Narmada, Surendranagar, Chhota Udaipur, Tapi, Morbi, Botad, Dang, Rajasthan, Jaipur, Alwar, Udaipur, Kota, Jodhpur, Jaisalmer, Sikar, Jhunjhunu, Sri Ganganagar, Barmer, Hanumangarh, Ajmer, Pali, Bharatpur, Bikaner, Churu, Chittorgarh, Rajsamand, Nagaur, Bhilwara, Tonk, Dausa, Dungarpur, Jhalawar, Banswara, Pratapgarh, Sirohi, Bundi, Baran, Sawai Madhopur, Karauli, Dholpur, Jalore,Haryana, Gurugram, Faridabad, Sonipat, Hisar, Ambala, Karnal, Panipat, Rohtak, Rewari, Panchkula, Kurukshetra, Yamunanagar, Sirsa, Mahendragarh, Bhiwani, Jhajjar, Palwal, Fatehabad, Kaithal, Jind, Nuh, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...