Skip to main content

IPL 2021: मुंबई के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब किंग्स, जानें क्या कहते है दोनों टीमों के आंकड़े..*



इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के 17वें मुकाबले में शुक्रवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के सामने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को रोकने की चुनौती होगी।


बल्लेबाजी में मध्यक्रम में लड़खड़ाने के बावजूद मुंबई की टीम पंजाब के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। लोकेश राहुल के नेतृत्व वाली पंजाब ने अपने चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है और टीम ने पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स जैसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछले दो मैचों में बल्ले के साथ संघर्ष किया है।

पंजाब ने जब भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है, तो उसके सामने काफी बड़े स्कोर रहे हैं। टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 222 रन बनाए थे और इसमें उसे केवल चार रन से ही जीत मिली थी। अगले मैच में, वे 196 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और दिल्ली कैपिटल्स ने उसे छह विकेट से हरा दिया।

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब अपनी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करता है या नहीं। क्रिस गेल ने बल्ले से संघर्ष किया है और उनके वेस्टइंडीज टीम साथी निकोलस पूरन के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं , जिन्होंने पिछले सीजन में रन बनाए थे। पंजाब किंग्स दुनिया के नंबर-1 टी 20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुरुवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईपीएल-14 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों का इस सीजन का यह चौथा मुकाबला है। बेंगलोर ने अब तक तीनों में जीत हासिल की है जबकि राजस्थआन को एक मैच में जीत मिली है जबकि दो मैचो में हार। बेंगलोर आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है।

आरसीबी और रॉयल्स दोनों ही आईपीएल में कड़ी प्रतिद्वंद्वी रही हैं। दोनों के बीच अब तक बराबरी का मुकाबला रहा है। दोनों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं, दोनों ने ही 10-10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर, अगर 2018 से बात की जाए तो तीन मुकाबलों में रॉयल्स ने तीन और आरसीबी ने दो मुकाबले जीते हैं। आज के मुकाबले में क्रिस मॉरिस और श्रेयस गोपाल अहम साबित हो सकते हैं, ऐसा इसीलिए क्योंकि कप्तान कोहली को गोपाल ने अब तक तीन बार आउट किया है, वहीं अच्छी फॉर्म में दिख रहे ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला मॉरिस के सामने शांत रहा है, जिन्?होंने उन्हें तीन बार आउट किया है।

वहीं एबी डीविलियर्स को भी उन्होंने चार बार पवेलियन भेजा है। वैसे कोहली-डीविलियर्स की जोड़ी को मुंबई का यह मैदान बहुत पसंद आता है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को अगर छोड़ दें तो यह इस मैदान की सबसे सफल जोड़ी है, जिन्होंने छह मैचों में 64.2 के औसत से 321 रन बनाए हैं, वह भी सिर्फ 180 गेंदों में।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...