Skip to main content

IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय..*



इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) प्रतिभाशाली खिलाड़ी से भरा है जो किसी भी स्तिथि से खेल के बैकग्राउंड को बदल सकता है. कई बल्लेबाजों ने वर्षों में टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है. आज इस लेख में हम आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानेगे.

5) शेन वॉटसन- 64 पारियां

शेन वॉटसन ऑलटाइम सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक हैं. खेल के सभी प्रारूपों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं. इस दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल में भी अपना प्रभाव बनाया. वॉटसन 2000 आईपीएल रनों तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 64 पारियों में ऐसा किया था. आईपीएल में वॉटसन का औसत 30.99 है और उन्होंने 145 मैचों में 3874 रन बनाए हैं. वह राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी विभिन्न टीमों के लिए खेल चुके हैं.

4) सचिन तेंदुलकर- 63 पारियां

इससे कोई आश्चर्य नहीं है कि सचिन तेंदुलकर इस सूची में शामिल हैं. ‘लिटिल मास्टर को ऑलटाइम महान बल्लेबाज माना जाता है. क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड उनकी महानता दर्शाते हैं. सचिन ने 63 पारियों में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था. इस प्रकार वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे तेज खिलाड़ी बने.

तेंदुलकर ने अपने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ मुंबई इंडियंस के खेले और सिर्फ 78 मैचों में 2334 रन बनाए. उनकी औसत 34.84 थी और उनकी रिटायरमेंट तक मुंबई इंडियंस सेटअप का एक प्रमुख हिस्सा रहे.

3) केएल राहुल- 60 पारियां

केएल राहुल को जब पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया था तब वह बेहद ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. भले ही पंजाब ने उनकी कप्तानी में जीत हासिल नहीं की है, लेकिन राहुल ने अपनी बल्लेबाजी प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था. दरअसल पंजाब का कप्तान बनाए जाने के बाद से उन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाये हैं. राहुल आईपीएल में 2000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं.

केएल राहुल ने अपने करियर में खेले 85 मैचों की 76 पारियों में 44.57 की औसत और 136.11 की स्ट्राइक रेट से 2808 रन बनाए हैं, जिसके 2 शतक और 23 अर्द्धशतक शामिल हैं.

2) शॉन मार्श- 52 पारियां

एक और सुपरस्टार शॉन मार्श पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए एक वास्तविक मैचविनर थे. मार्श भाइयों में से एक, शॉन आईपीएल की शुरुआत से ही पंजाब फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के साथ, मार्श टी20 में 200+ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम है. मार्श ने आईपीएल में 39.95 की औसत के साथ 2477 रन बनाए. मार्श के सभी 71 मैच किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले गए थे, और वह टीम में सबसे वैल्यूबल खिलाड़ी रहे हैं.

खब्बू बल्लेबाज आईपीएल की शुरूआती 52 पारियों में 2000 रन पूरे करने का कारनामा किया था. इसके आलावा 2008 सीजन में वह ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले बल्लेबाज थे.

1) क्रिस गेल- 48 पारियां

क्रिस गेल यकीनन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं. जमैका के क्रिकेटर ने दुनिया भर में टी20 लीगों में खुद का नाम कमाया हैं. यूनिवर्स बॉस निकनेम का दिग्गज वर्षों से गेंदबाजों पर हावी रहा हैं. उन्होंने आईपीएल (350) में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. गेल ने सिर्फ 48 पारियों में 2000 रन का आंकड़ा पार कर दिया था.

वह आईपीएल में 2000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं. उनका औसत 40.61 है और उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 4833 रन बनाए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...