Skip to main content

सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलेगा 20 साल का ये बल्लेबाज..*



भारतीय क्रिकेट टीम के पूव कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt) अगर भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलते हुए दिखाई देते हैं, तो किसी को आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं। 20 साल पडिक्कल ने आईपीएल के 14वें सीजन के 16वें मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रनों की पारी खेली। पडिक्कल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला शतक जमाया।

गावस्कर ने कहा, ” मुझे इस बात से आश्चर्य नहीं होगा, यदि वह जल्द भारत के लिए किसी फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आए। उनके पास क्लास और क्षमता है। उन्होंने फस्र्ट क्लास क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कई बड़ी पारियां खेली। वह 50 ओवर क्रिकेट में भी रन बनाते हैं और शतक लगाते हैं। वो जल्द ही भारतीय टीम में आ जाते हैं तो इससे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा।”

गावस्कर ने कहा कि कर्नाटक से आने वाले महान बल्लेबाजों की लंबी लाइन में पडिक्कल नवीनतम है, जिसमें पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल भी शामिल हैं। हालांकि, गावस्कर ने कहा कि राहुल खुद पर उतना विश्वास नहीं करते जितना उन्हें करना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, “कर्नाटक ने हमेशा शानदार बल्लेबाज दिए हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ, राहुल द्रविड़, फिर केएल राहुल। और अगर केएल राहुल, आप जानते हैं, तो कुछ सितारों को खुद पर थोड़ा और अधिक विश्वास करने की जरूरत है। कभी-कभी आपको लगता है कि उन्हें लगता है। खुद पर विश्वास नहीं है। वह इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मयंक अग्रवाल हैं, करुण नायर हैं, जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में तिहरा शतक लगाया है। और अब देवदत्त पडिक्कल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को खुश करने वाले बल्लेबाजों की लंबी कतार में शामिल होने की कगार पर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...