Skip to main content

जब सहवाग ने खड़ा किया रनों का पहाड़, द्रविड़ ने भी लगाई खूब मार, फिर भी नहीं हुआ भारत का बेड़ा पार



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2008 का चेन्नई टेस्ट बेहद खास था. सीरीज के इस पहले ही टेस्ट में भारत के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने एक ऐसा करिश्मा कर डाला, जो क्रिकेट इतिहास में उनके अलावा सिर्फ 3 खिलाड़ी कर सके हैं. चार साल पहले पाकिस्तान जाकर भारतीय क्रिकेट का पहला तिहरा शतक जमाकर ‘मुल्तान का सुल्तान’ बनने वाले सहवाग ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हजारों भारतीय फैंस के सामने इस कारनामे को दोहराया और दो बार तिहरा शतक बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए. सहवाग ने जब ये इतिहास रचा, तो राहुल द्रविड़ ने भी बखूबी उनका साथ दिया और एक बेहतरीन शतक जमाया. फिर भी भारत को जीत नसीब नहीं हो पाई.

2008 में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम उस वक्त की सबसे मजबूत टेस्ट टीमों में से थी. फिर भी भारतीय जमीन पर विदेशी टीमों के लिए टेस्ट मैच जीतना आसान काम नहीं है. एक ड्रॉ भी उनका उत्साह बढ़ाने के लिए काफी होता है. यही स्थिति उस वक्त भी थी. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के कहर के बावजूद 13 साल पहले साउथ अफ्रीकी टीम ने आज ही के दिन सीरीज के पहला ही टेस्ट में भारत को जीत से रोककर बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की.

हाशिम अमला का हमला

मैच में ग्रेम स्मिथ के नेतृत्व वाली अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी की. टीम के बल्लेबाजों ने शुुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त प्रदर्शन किया. खास तौर पर हाशिम अमला टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 159 रनों की शानदार पारी खेली. उन्हें आउट करना अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों के लिए मुश्किल साबित हुआ. आखिरकार रन आउट के जरिए उनका विकेट भारत को मिला. स्मिथ, नील मैकेंजी और मार्क बाउचर ने भी अर्धशतक जमाकर उनका साथ दिया और दक्षिण अफ्रीका ने लगभग 2 दिन बल्लेबाजी कर 540 रन बनाए.

वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्डतोड़ तिहरा शतक

भारत ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया और वीरेंद्र सहवाग ने साथी ओपनर वसीम जाफर के साथ मिलकर 213 रनों की साझेदारी की. सहवाग इस वक्त तक अपना ताबड़तोड़ शतक पूरा कर चुके थे. लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू हुआ. सहवाग और राहुल द्रविड़ ने मिलकर अफ्रीकी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया.

डेल स्टेन, मखाया एनटिनी, जैकस कैलिस जैसे दिग्गज गेंदबाज बेबस नजर आए. इस दौरान सहवाग धुआंधार खेल जारी रखा और सिर्फ 278 गेंदों में अपना तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. ये न सिर्फ दूसरा तिहरा शतक था, बल्कि सबसे तेज तिहरा शतक भी था.

द्रविड़ ने भी बरसाए रन

हालांकि, बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे सहवाग चौथे दिन अपनी पारी को और आगे नहीं ले जा सके और 319 रन बनाकर आउट हो गए. सहवाग ने इस दौरान द्रविड़ के साथ 268 रनों की साझेदारी की. इसके बाद बाकी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा वक्त नहीं बिता सके, लेकिन द्रविड़ ने एक बेहतरीन शतक जमाकर ही दम दिया. द्रवि़ड़ ने 111 रन बनाए और भारत की पारी चौथे दिन 627 रनों पर खत्म हुई.

जीत के आड़े आए मैकेंजी और अमला

यहां से टीम इंडिया को उम्मीद थी कि जल्द ही साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी को पांचवें दिन खत्म कर मैच जीतने की ओर कदम बढ़ाएंगे, लेकिन अफ्रीकी ओपनर नील मैकेंजी के इरादे कुछ अलग थे. मैकेंजी ने पूरे पांचवें दिन तक बल्लेबाजी की और एक बेहतरीन शतक जमाया. उनके साथ एक बार फिर हाशिम अमला (81) ने भारत को परेशान किया. मैकेंजी 155 रन बनाकर नाबाद रहे और दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी 331 रनों पर घोषित कर दी. इसके साथ ही मैच भी ड्रॉ पर खत्म हो गया. दक्षिण अफ्रीका को इस शुरुआत का फायदा मिला और उसने सीरीज का अगला मैच जीतकर बढ़त हासिल की. निचे दी गयी खबरें भी पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...