Skip to main content

अब नहीं लगाने पड़ेगे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ के चक्कर, जानिए नई सर्विस…



अगर आप ड्राइव करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. वो इसलिए क्योंकि ड्राइव करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बहुत अहम होता है. वहीं अब खबर ये आ रही है कि ड्राइविंग लाइसेंस में बड़ा बदलाव किया गया है. वैसे देश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहे है. दरअसल, अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या उसे रिन्यू करवाना हो, इसके लिए आपको आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने होंगे. आप अब ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई काम आसानी से घर बैठे ही कर सकेंगे. जी हां पहले एक-एक काम के लिए आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब इस नए नियम से उससे आपको राहत मिल जाएगी.

आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन काम करना पसंद करते है. इसमे बैंक से लेकर सरकारी विभागों के कई काम अब ऑनलाइन तरीके से ही हो रहे हैं. ऐसे में अब इस नए नियम की मदद से आप ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई छोटे-बड़े काम घर बैठकर कर सकते हैं. चाहें नया बनवाना हो या रिन्यू करना हो. बता दें कि हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव करने के लिए कहा है. इसमे आरटीओ के ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई कामों को भी ऑनलाइन तरीके से करवाने का फैसला किया गया है. जिससे चालक को बार-बार परेशान न होना पड़े.



बता दें कि मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब आप आरटीओ से जुड़े 18 काम ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं. इन कामों को करने के लिए अब आरटीओ के दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है. दरअसल इस ऑनलाइन माध्यम से मंत्रालय ने आधार-प्रमाणीकरण आधारित संपर्क रहित सर्विस की शुरुआत की है.

जिसकी मदद से आप बिना कहीं बाहर गए घर बैठकर ऑनलाइन ही अपना काम कर सकेंगे. और ऑनलाइन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको सरकार द्वारा लागू नई सर्विस के बारे में जानकारी होनी चाहिए. जिससे जानकर ही आप इस नई सर्विस का फायदा उठा सकते है. तो आइए बताते है ये नई सर्विस—

इस नई सर्विस की मदद से आप आधार-प्रमाणीकरण के आधार पर वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी 18 तरह की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. ये सब ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं. इसके लिए केवल आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद अपने राज्य और शहर का चुनाव करना होगा. लर्निंग लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा. जिसमें आपको अपना पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ की जानकारी देनी होगी. साथ ही इसे आधार कार्ड से लिंक करना होगा. जिसके बाद आपके लिए कई तरह की सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम में खुल जाएगी. इन सर्विस में लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्यूअल, ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलना जैसी सर्विस शामिल है. इसके अलावा आप डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस में एड्रेस चेंज करवाना, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट जारी करना, लाइसेंस से वाहन की श्रेणी को छोड़ना के अलावा मोटर वाहन के अस्थायी पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते है. निचे दी गयी खबरें भी पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...