Skip to main content

ममता की बीजेपी को धमकीः इलेक्शन बाद हाथ जोडते फिरोगे जब…







नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लगातार नए-नए बयान और ट्विस्ट दिख रहे हैं. अपनी रक्तचरित्र राजनीति के लिए मशहूर बंगाल का सियासी समर हर दिन बीतने के साथ और प्रचंड हो रहा है. आरोप-प्रत्यारोप के चरम पर पहुंचने के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम की जनसभा में बीजेपी के लोगों को खुलेआम धमकी दी है. ममता ने कहा, ‘चुनाव के बाद केंद्र सरकार के भेजे गए सुरक्षाकर्मी तो वापस चले जाएंगे लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम इनको देख लेंगे और तब बीजेपी के लोग कहेंगे कि यहां कुछ और दिनों तक केंद्रीय सुरक्षा बलों को रहने दो. ताकि वो हमें बचा सकें.’

इंच इंच की खबर रखती हूं: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा, इंच इंच की खबर रखती हूं. सेंट्रल पुलिस को जाने दो. हम ही रहेंगे यहां पर उसके बाद क्या होगा हाथ जोड़ोगे कि सेंट्रल पुलिस को कुछ और दिन छोड़ दो. ममता की सभी के दौरान जनता ने जोर जोर से बोला खेला होबे का नारा भी लगाया.

ममता ने इसे बताई अपनी गलती
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी गलती ये भी रही कि उनके नीचे कई गद्दार और मीरजाफर काम कर रहे थे. टीएमसी (TMC) छोड़कर बीजेपी (BJP) में शामिल शुवेंदु को लेकर उन्होंने कहा, ‘आज जिस अमित शाह को खुश करने की कोशिश कर रहे हो उसी से तुम्हे बड़ा झटका मिलेगा. तुमने मेरे लोगों के हाथ-पैर तोड़े हैं लेकिन ये गुंडागर्दी नंदीग्राम में नहीं चलेगी. ममता ने कहा, ‘अगर गुंडागर्दी है तो चलो पंगा लोगे? तुम्हारे पास कितने घर हैं? कोंटाई, हल्दिया, कोलघाट के अलावा कोलकाता में भी 40 घर हैं और मुझे बाहरी बता रहे हो.’

फिर दोहराई नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की वजह
ममता ने ये भी कहा, ‘नंदीग्राम से चुनाव इसलिए लड़ रही हूं क्योंकि मेरे कैडर को धमकाया जा रहा है. जब उसने यहां की विधायकी से इस्तीफा दिया तभी मैने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था. मैं सीएम हूं और वो मुझे बाहरी बता रहे हैं. उनके पास कितने घर हैं? कोंटाई, हल्दिया, कोलघाट के अलावा कोलकाता में भी 40 घर हैं. मैं नंदीग्राम से इसलिए भी चुनाव लड़ रही हूं क्योंकि ऐसा करके नंदीग्राम आंदोलन को एक बार फिर सम्मान देना चाहती हूं.’

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...