Skip to main content

कोरोना लाॅकडाउनः अब बाजार जाने पर घंटे के हिसाब से जनता को देने होंगे पैसे




नासिक: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र में हैं. फरवरी और मार्च में कोविड-19 के दैनिक मामले और मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जो अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए महाराष्ट्र के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू व लॉकडाउन लगाया गया है और साथ ही लोगों को भीड़भाड़ में जाने से बचने की सलाह दी जा रही है, हालांकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं.

नासिक में लागू किया गया अनोखा नियम
नासिक में लोग सीमित संख्या में बाजार जाएं और बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में आसानी हो, इसके लिए नया नियम शुरू किया गया है. हर व्यक्ति को बाजार जाने पर प्रति व्यक्ति पांच रुपये चुकाने पड़ेंगे. इसके बाद हर शख्स को एक टिकट दिया जाएगा, जो एक घंटे के लिए मान्य होगा.

1 घंटे से ज्यादा देर रुकने पर देने होंगे 500 रुपये

रिपोर्ट के अनुसार, पांच रुपये का टिकट लेने के बाद व्यक्ति सिर्फ एक घंटे के लिए ही बाजार में रह सकता है. अगर कोई भी शख्स इस एक घंटे से ज्यादा समय के लिए बाजार में रहता है तो उसे 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा. यह शुल्क नासिक नगर निगम इकट्ठा करेगा और पुलिस नियम को सख्ती से लागू करवाने का काम करेगी.

दुकानदारों और मार्केट में रहने वालों को ऐसे मिलेगी एंट्री

फिलहाल यह नियम प्रायोगिक तौर पर नासिक के भीड़भाड़ वाले बाजार जैसे शालीमार, तिलक रोड, बादशाही कॉर्नर, धुमाल प्वाइंट, मेन रोड, शिवाजी रोड, मेन मार्केट कमेटी, सिटी सेंटर मॉल में लागू किया गया है. सभी बाजारों में एंट्री के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा और उसी समय लोगों को 5 रुपये का टिकट लेना होगा. इसके अलावा दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों को पास जारी किया जाएगा, जबकि मार्केट इलाके में रहने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी.

नासिक में सोमवार को आए थे 2847 नए केस
महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार को कोरोना वायरस (Coronavirus in Nashik) के 2847 नए केस सामने आए थे. इसके बाद नासिक जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 174682 हो चुकी है. नासिक जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 25 लोगों की मौत भी हुई और अब इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 2351 हो चुकी है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 336584 एक्टिव केस मौजूद
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31643 नए मामले सामने आए थे और 102 लोगों की मौत हुई थी. इससे पहले रविवार को 24 घंटों के दौरान राज्य में 40 हजार 414 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 108 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया था. महाराष्ट्र में अब तक 27 लाख 45 हजार 518 मामले सामने आ चुके हैं और 54,283 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में एक्टिव कोविड-19 के 3,36,584 एक्टिव केस मौजूद हैं. निचे दी गयी खबरें भी पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...