Skip to main content

मार्च में ही गर्मी से भुन गया देश, मौसम विभाग की चेतावनीः अभी तो…



नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देशभर में अब गर्मी झुलसाने लगी है। मार्च का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और बढ़ते पारे ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, राजस्थान और ओडिशा में गर्म हवाओं ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी तपिश बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं देशभर का हाल।

दिल्ली

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब वहां हीटवेव घोषित किया जाता है। इससे पहले, गर्मी का आलम यह रहा था कि रविवार का तापमान बीते दो सालों में मार्च के सभी दिनों में दर्ज अधिकतम तापमान में सबसे अधिक रहा( दिल्ली प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा था। रविवार को दर्ज अधिकतम तापमान वर्ष 2020 और 2021 में मार्च के सभी दिनों में सबसे अधिक है। इससे पहले 31 मार्च 2019 को इससे अधिक 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

राजस्थान

राजस्थान के कई स्थानों पर प्रचंड गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। राज्य के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चूरू, भरतपुर, करौली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को चूरू में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भरतपुर-करौली में 43.1-43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। कोटा में अधिकतम तापमान 42.8, बाडमेर-फलौदी में 42.6-42.6, पिलानी में 41.9, सवाईमाधोपुर में 41.8, धौलपुर-बीकानेर में 41.7-41.7, जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ में 41.6-41.6 और अलवर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.1 से लेकर 38.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान, झुंझुनूं व कोटा जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर/लू चलने की संभावना जताई है वहीं बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर, नागौर जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर से अति उष्ण लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश

इधर, गर्मी की सुगबुगाहट के बीच होली से पहले हिमाचल के मौसम में बदलाव देखने को मिला। होली के पिछली रात से ही लाहौल घाटी में हो रहे स्नोफॉल की वजह से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। रोहतांग टनल से हिमाचल रोडवेज की बसों का परिवहन रोक दिया गया है। कबाइली क्षेत्र लाहौल घाटी में पिछली रात से मौसम में आए बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटे से बर्फबारी हो रही है। अब भी बर्फबारी का दौर जारी है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मार्च 2021 की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते 10 वर्षों में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म रहा। वहीं, होली भी एक दशक की सबसे गर्म होली रही। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बढ़ती गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। बीते कुछ दिनों से तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही थी। सोमवार को बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4 डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

ओडिशा

ओडिशा में सोमवार को कम से कम 13 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जबकि भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। टिटलागढ़ में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद बारीपदा (42 डिग्री सेल्सियस), बोलनगीर (41.5 डिग्री सेल्सियस), झारसुगुड़ा और संबलपुर (41.2 डिग्री सेल्सियस प्रत्येक), अंगुल और हीराकुद (41.1 डिग्री सेल्सियस प्रत्येक), मलकानगिरी ( 41 डिग्री सेल्सियस), भुवनेश्वर (40.5 डिग्री सेल्सियस), नयागढ़ और तालचर (40.2 डिग्री सेल्सियस प्रत्येक) और बालासोर और कटक (40 डिग्री सेल्सियस)। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। निचे दी गयी खबरें भी पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...