Skip to main content

BIG NEWS: 2 अप्रैल से देश के इस बड़े राज्य में लगेगा लॉकडाउन? सरकार ने की तैयारी



मुम्बई। कोरोना के खिलाफ जंग में महाराष्ट्र एक बार फिर पिछड़ा नजर आ रहा है। तेजी से बढ़ते महामारी के नए मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर प्रदेशव्यापी लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। उद्धव ठाकरे ने सभी जिलों के अधिकारियों को लॉकडाउन की प्लानिंग बनाने को कहा है। हालांकि उन्हें अपनी ही सरकार में इसका विरोध सहना पड़ रही है। एनसीपी के साथ ही भाजपा ने महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का विरोध किया है और कहा है कि कोई दूसरा विकल्प सोचा जाना चाहिए। शरद पवार की पार्टी के नेता नवाब मलिक ने कहा कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। लोग एक और लॉकडाउन झेलने की स्थिति में नहीं हैं। इस बीच, खबर है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 2 अप्रैल से पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं।

नवाब मलिका ने कहा, हम लॉकडाउन बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमने CM से अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए कहा है। बढ़ते मामलों के कारण, उन्होंने प्रशासन को लॉकडाउन के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लॉकडाउन ही एक मात्रा रास्ता है। अगर लोग नियमों का पालन करते हैं तो इससे बचा जा सकता है।

इसी तरह की टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि लॉकडाउन राज्य में बढ़ते COVID-19 मामलों का जवाब नहीं है। यदि लॉकडाउन लगाया जाता है, तो आप (राज्य सरकार) किसी भी पैकेज (प्रभावित लोगों को राहत के लिए) नहीं देंगे। पिछले एक साल में लोग मातोश्री के अंदर बैठकर कैसे समझ सकते हैं कि वास्तव में हालात क्या हैं।

देश में कोरोना की स्थिति एक बार फिर बिगड़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 56,211 नए केस सामने आए हैं। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा कहर देखने को मिला है उनमें महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं। इन राज्यों में देश के कुल कोरोना केसों में से 78.56% केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 37,028 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं जबकि 271 जिंदगी की जंग हार गए हैं। इस तरह देश में अब तक कोरोना के कुल केस बढ़कर 1,20,95,855 हो गए हैं। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1,13,93,021 है जबकि 5,40,720 मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 1,62,114 लोग कोरोना महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं। वहीं टीकाकरण अभियान भी जारी है। कुल 6,11,13,354 लोगों को टीका लग चुका है। निचे दी गयी खबरें भी पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...