Skip to main content

31 मार्च से पहले कर लें ये 5 काम, जिससे न हो आपका नुकसान



मार्च का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए ऐसे बहुत से काम हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च तय की गई है. ध्यान रहे कि अगर आपने इन सभी कामों को आगामी 31 मार्च तक पूरा नहीं किया, तो फिर आपको भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है, लिहाजा आपके लिए यह मुनासिब रहेगा कि आप बिना विलंब किए ही यह महीना खत्म से होने से पहले-पहले उन सभी कामों को फौरन निपटा लें, जिनकी आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है. आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि किन-किन कामों के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है.

1. आधार से पैन कार्ड को लिंक करना

बता दें कि अभी हाल ही में आयकर विभाग एक नया नियम लेकर आई है, जिसके तहत सभी लोगों को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी होगा. अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया, तो आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा. पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है. अगर इस तारीख से पहले आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया, तो आपको फिर इसे लिंक कराने में अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं, आपको आयकर विभाग के नियम के तहत जुर्माना भी भरना पड़ सकता है, लिहाजा आपके लिए यह मुनासिब रहेगा कि आप निर्धारित वक्त से पहले ही अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा लें.



2. विवाद से विश्वास स्कीम

विवाद से विश्वास स्कीम की भी आखिरी तारीख 31 मार्च है. अगर इस योजना के तहत आपका कोई काम शेष रह गया है, तो आप उसे फौरन निपटा ले अन्यथा 31 मार्च के बाद आप उसे नहीं निपटा पाएंगे और अगर आप इस स्कीम के तहत इस काम को नहीं निपटा पाए तो फिर आपको आयकर विभाग की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा. इतना ही नही, इस नोटिस के बाद आपको भारी भरकम जुर्माना भी भरना पड़ सकता है, लिहाजा आपके लिए यह मुनासिब रहेगा कि आप 31 मार्च से पहले-पहले इस स्कीम के तहत अपना सारा काम करवा लें.

3. पीपीएफ में न्यूनतम निवेश

अपने पीपीएफ खाते को एक्टिव बनाए रखने के लिए आपको हर वर्ष कुछ राशि इस खाते में जमा करानी होती है. नियमों के मुताबिक, इसके लिए न्यूनतम राशि 500 रूपए निर्धारित की गई है. इसी के तहत इस वर्ष भी पीपीएफ खाते को एक्टिव बनाए रखने के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है, लिहाजा अगर आपको अपने खाते को एक्टिव बनाए रखना है, तो विलंब न करते हुए इस खाते में कुछ राशि निवेश करें, नहीं तो फिर खाता डॉरमेट हो जाएगा और फिर से आपको अपने खाते को एक्टिव बनाए रखने के लिए शुरू से सभी प्रक्रियाओं से होकर गुजरना होगा.

4. एनपीएससी खाते से जुड़ा ये जरूरी काम

एनपीएससी खाते को एक्टिव बनाए रखने के लिए आपको हर वर्ष कुछ न कुछ निवेश करने की जरूरत पड़ती है. इस खाते में दो चरणों में राशि जमा करानी होती है. पहले चरण में 500 रूपए और दूसरे चरण में 250 रूपए जमा करानी होती है, इसलिए विलंब न करते हुए फौरन इन खातों में राशि जमा करा लें, नहीं तो आपका खाता निष्क्रिय हो जाएगा.

5. फौरन कर लें पोस्ट ऑफिस से जुड़ा ये जरूरी काम

बता दें कि जो खाते 1 तारीख से 15 तारीख के मध्य में खोले जाते हैं, उनमे इस तारीख के बीच में राशि भुगतान करना जरूरी होता है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. इतना ही नहीं, अगर यह सिलसिला आगे भी जारी रहा तो आपके खाते को डॉरमेट कर दिया जाएगा. निचे दी गयी खबरें भी पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...