Skip to main content

यूपी की जनता को बड़ा झटका, 1 अप्रैल से महंगी होगी…




गाजियाबाद. देश में एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है. ऐसे में यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में भी नए नियमों के तहत शराब परोसे जाएंगे. हालांकि, दिल्ली में नए एक्साइज पॉलिसी के तहत पुराने शराब के स्टॉक को तीन महीने में खत्म करने के लिए कहा गया है. ऐसे में दिल्ली में तो शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, लेकिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में अब शराब महंगी हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से नया आबकारी सत्र शुरू हो जाएगा. नए आबकारी सत्र में यूपी में बीयर, देसी और अंग्रेजी शराब के नए दाम लागू हो जाएंगे. नए आबकारी सत्र में एक अप्रैल से बीयर सस्ती होने जा रही है तो वहीं देसी और विदेशी शराब महंगी हो जाएगी.

योगी सरकार ने अप्रैल से दूसरे देश से आने वाली विदेशी शराब, स्कॉच वाइन और वोडका जैसे ब्रांड की परमिट फीस बढ़ा दी है. अब 600 रुपए से अधिक के एक्स कस्टम बॉण्ड मूल्य की शराब की परमिट फीस में इजाफा कर दिया गया गया है. यूपी सरकार के इस नई पॉलिसी के बाद एक्साइज विभाग का कहना है कि एक अप्रैल से यूपी में बीयर के दाम घट जाएंगे और देसी और अंग्रेजी शराब के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. यूपी सरकार की नई आबकारी नीति, यूपी में शराब कीमत, यूपी में शराब पीने की उम्र, यूपी में शराब के रेट, यूपी में शराब की दुकान, बीयर दाम घटेंगे, बीयर के दाम, बीयर का रेट, यूपी में बीयर के दामएक्साइज विभाग के मुताबिक, बीयर के दाम में 10 से 30 रुपये तक कमी आ सकती है.

बीयर इसलिए हो जाएंगी सस्ती
एक्साइज विभाग के मुताबिक, बीयर के दाम में 10 से 30 रुपये तक कमी आ सकती है. अगर बीयर की एक केन 31 मार्च 2021 तक 130 रुपये में मिलती है तो 1 अप्रैल 2021 से इस केन की कीमत 110 रुपये होने की संभावना है. वहीं देसी शराब के 200 मिली लीटर के पैक पर 5 रुपये बढ़ जाएंगे. यह पैक अब 80 की बजाय 85 रुपये में मिल सकता है. बता दें कि यूपी में बीयर की खपत कम होती है. राज्य सरकार ने इस खपत को बढ़ाने के लिए ही बीयर के दाम कम किए हैं. वहीं देसी और अंग्रेजी शराब के दाम बढ़ा दिए गए हैं. निचे दी गयी खबरें भी पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...