Skip to main content

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! देखिए क्या है 10 ग्राम का रेट?




नई दिल्ली: अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है, बीते कई हफ्तों से सोना 45,000 के इर्द-गिर्द बना हुआ है. लेकिन अब भाव 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भी नीचे फिसल गए हैं. खराब ग्लोबल संकेतों के चलते सोना कल 792 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 43850 रुपये पर बंद हुआ. सोमवार को सोने का MCX वायदा 44,000 के नीचे फिसल गया. इस दौरान सोने ने 43320 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्रा डे लो भी छुआ. हालांकि आज MCX पर सोने के अप्रैल वायदा में 250 रुपये की हल्की मजबूती दिख रही है, हालांकि भाव अब भी 44,000 रुपये के नीचे ही हैं. एक नजर अगर बीते हफ्ते पर डालें तो बीते हफ्ते सोमवार को सोना 44905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, तब से अबतक सोना 1000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है.

सोना उच्चतम स्तर से 12400 रुपये सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 43800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 12400 रुपये सस्ता मिल रहा है. चांदी में भी खरीदारी का मौका बना हुआ है. सोमवार को चांदी में 646 रुपये प्रति किलो की कमजोरी आई थी, जो आज भी जारी है. MCX पर चांदी का मई वायदा आज 300 रुपये की कमजोरी के साथ 63880 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है. बीते हफ्ते सोमवार को चांदी 66331 रुपये प्रति किलो पर थी, हफ्ते भर में चांदी 2200 रुपये से ज्यादा टूट चुकी है.

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 16000 रुपये सस्ती
चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 16000 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 63800 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी
India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को 44655 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट था, जबकि इसके एक दिन पहले गुरुवार को 44880 रुपये का भाव चल रहा था, लेकिन उम्मीद है कि आज रेट में और गिरावट आएगी. चांदी में शुक्रवार को रेट 64658 रुपये प्रति किलो था, चांदी में भी आज सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है. निचे दी गयी खबरें भी पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...