Skip to main content

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच से दी जा रही PM मोदी को मारने की धमकी



नई दिल्ली। कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। वह मंच पर खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी को मारने की धमकी दे रहे हैं। उनको न तो पुलिस का डर है और न ही किसी कार्रवाई का। जिस मंच से यह धमकियां दी जा रही हैं वह मंच किसी और का नहीं, बल्कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) का है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकियां देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शनिवार का है। इसमें कई निहंग सिख नेता सिंघु बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के मंच पर पहुंचते हैं। पहले बाबा नारायण सिंह व बाबा राज सिंह जैसे निहंग सिख नेता प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हैं। कोई उपद्रवियों को पनाह देने की बात करता है तो कोई हिंसा की। इसके बाद एक अन्य निहंग सिख नेता ने कहा, ‘पंजाब से पंगा लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गलती कर दी है। जब दो सिखों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्हीं के घर में ढेर कर दिया, गोलियों से छलनी कर दिया तो मोदी की क्या चीज हैं। जिसने भी पंजाब की ओर रुख किया है मुंह की खाई है।’ निहंग ने ये भी कहा, ‘ये मत सोचना की बाबा जोश में कह गया, बाद में मुकर जाएगा। जो बोला है उस पर खरे उतरेंगे।’

ट्रैक्टरों पर लगाकर पहुंचे थे भिंडरावाला के पोस्टर

जिस समय ये भड़काऊ भाषण दिया जा रहा था उस समय कई प्रदर्शनकारी धरना स्थल के पास खालिस्तान समर्थक रहे जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर ट्रैक्टर पर लगाकर पहुंचे थे। जैसे ही निहंग मंच से उतर कर वापस गए, ट्रैक्टर भी उनके पीछे हरियाणा की ओर लौट गए।

पहले भी दी जा चुकी हैं ऐसी धमकियां

मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पहले दिन से अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं मोदी के खिलाफ ऐसी धमकियां सिंघु बार्डर पर कई बार दी जा चुकी हैं। अंतर इतना है कि पहले ये धमकियां भीड़ में शामिल प्रदर्शनकारी देते थे, अब मंच से निहंग सिख नेता दे रहे हैं।

चिन्मय बिश्वाल (प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस) के मुताबिक, पुलिस को लगातार उकसाया जा रहा है, लेकिन हम संयम से काम ले रहे हैं। भड़काऊ भाषण देने वाले के खिलाफ सबूत इकट्ठे किये जा रहे हैं। ऐसे भाषण देने वालों की हर गतिविधि पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नजर रख रही हैं। पुलिस सही वक्त पर कानून के मुताबिक अपना काम करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...