Skip to main content

पति ने दी अपनी ही फैमिली को मारने की सुपारी, हत्यारे का पसीज गया दिल, फिर…



गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीमा के पैसों के लिए एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और बच्चे को मारने की सुपारी दे दी। कॉन्ट्रैक्ट किलर जब आरोपी की पत्नी और बच्चे को मारने के लिए गया, तो वहां 4 साल के बच्चे को देख उसका दिल पसीज गया। उसने किसी की हत्या नहीं की। साथ ही महिला को उसके पति का सच बता दिया और फरार हो गया।

आरोपी शख्स की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है। वह आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि यादव एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। उसकी पत्नी राखी बिहार की रहने वाली है। दोनों की चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही उनके बीच लड़ाई-झगड़ा बढ़ने लगा था। राखी को शक था कि उसके पति अजय का कहीं चक्कर चल रहा है। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान और राखी के नाम बीमा के पैसे हड़पने के लिए अजय ने एक साजिश रची।

अजय ने पत्नी और बच्चे दोनों से छुटकारा पाने के लिए अपने एक दोस्त राम प्रसाद की मदद ली। राम प्रसाद ने कथित तौर पर उसे सुपारी किलर गजराज से मिलवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यादव ने गजराज से अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या इस तरीके से करने के लिए कहा कि यह एक ऐक्सिडेंट लगे। इसके लिए गजराज को 10 लाख रुपये के रकम की पेशकश की गई। इसके बाद 25 फरवरी को गजराज सेल्समैन बनकर यादव के घर पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि गजराज ने जब वहां 4 साल के बच्चे को देखा तो उसका दिल पसीज गया। उसने राखी को सारी बात बता दी। गजराज ने राखी को एक विडियो भी दिखाया, जिसमें यादव उसे निर्देश दे रहा है कि राखी को कैसे खत्म करना है। इसके बाद राखी ने कविनगर थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। एविडेंस के आधार पर शनिवार को पुलिस ने अजय यादव और राम प्रसाद को डायमंड ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक नहीं पता है कि सुपारी किलर गजराज कहां है लेकिन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर और उनकी निशानदेही पर जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...