Skip to main content

आन्दोलन के बीच किसानों का बड़ा ऐलान, महँगा करेगे दूध, और…



नई दिल्लीः नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शनरत किसान संगठनों का पैतरा दिन ब दिन बदलता जा रहा है। एक तरफ जहां किसान नेता राकेश टिकैत संसद के घेराव की बात कहकर सरकार के पेशानी पर बल डाल दिया हैं, वहीं सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दूध के दाम में बढ़ोत्तरी करने करने की बात कही है। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। साथ ही पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों की तरफ से पंचायत व महापंचायत कर आंदोलन को और धार देने की तैयारी की जा रही है।

जानें क्या है सच्चाईः
बताते चलें कि केंद्र सरकार की तरफ से किसान बिल को पास किया हैं तभी से किसानों ने इस बिल के विरोध में उतर गए है। यह विरोध इताना बढ़ गया है कि बीते दिन एक किसान ने अपनी खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया, जिसके बाद से किसानों में इस आंदोलन को बढ़ाने के लिए हौसला और बढ़ गया। सिंघु बार्डर पर बैठे संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि एक मार्च से किसान दूध के दामों को बढ़ाने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो 50 रुपये लीटर बिकने वाला दूध दोगुनी कीमत यानी 100 रुपये लीटर हो जाएगा।

पदाधिकारी मलकीत सिंह ने क्या कहाः
सिंघु बार्डर पर बैठे संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी मलकीत सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को चौतरफा घेरने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ने इसका तोड़ निकलाते हुए दूध के दाम दोगुने करने का कड़ा फैसला ले लिया है। अगर सरकार अब भी न मानी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाते हुए हम सब्जियों के दामों में भी वृद्धि करेंगे।

जनता पर भार पड़ने पर क्या कहा:
मलकीत सिंह ने कहा कि अगर जनता 100 रुपये लीटर पेट्रोल ले सकती है तो फिर 100 रुपये लीटर दूध क्यों नहीं खरीद सकती। अब तक किसान एक लीटर दूध को नो प्राफिट, नो लॉस पर बेचता आया है। यह तो अभी शुरुआत होगी, अगर सरकार फिर भी कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम दोगुने किए जाएंगे।

इससे पहले किसानों की तरफ से खड़ी फसल को बर्बाद करने का सिलसिला शुरू किया गया था। इसके बाद से राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि हम सभी किसान भाई अपनी फसल को जला देंगे। जिसके बाद से एक किसान ने अपनी खड़ी गेंहू फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। आपको बताते चलें कि किसानों ने कहा है जब तक मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसान ऐसे ही आंदोलन चलाते रहेंगे। और सभी किसान आने वाले समय में सब्जियों और दूध के दामों में बढ़ोत्तरी कर देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...