Skip to main content

कई शहरों में लॉकडाउन के बीच यूपी में जारी हुई नई गाइडलाइन, जान ले वरना




लखनऊ। महाराष्ट्र, केरल व मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में दोबारा कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बाद यूपी भी अलर्ट हो गया है। यहां दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए फिर से सख्ती होगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना को लेकर ढिलाई बिल्कुल भी न बरतने की हिदायत दी है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे मार्च 2020 में संक्रमण फैलने पर बचाव के उपाय और सख्ती की जा रही थी, वैसे ही कठोर कदम फिर से उठाए जाएं। दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन करने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मोहल्ला व ग्राम निगरानी कमेटियों को फिर से अलर्ट कर दिया गया है। वह बाहर से आने वालों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देंगे। स्वास्थ्य विभाग पहले ही प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे मरीजों में से 10 फीसद के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का फैसला कर चुका है। नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल राजधानी स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजे जाएंगे। केजीएमयू की माइक्रोबॉयोलॉजी लैब इसके लिए तैयारी कर चुकी है। वहीं जरूरत पड़ने पर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बॉयोलॉजी (आइजीआइबी) को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ सख्ती भी बरती जाएगी।

टेस्टिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर फोकस: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि टेस्टिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग पर लगातार जोर दिया जा रहा है और अधिकतम 1.3 लाख टेस्ट रोज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट और 15.3 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

अस्पताल भी हुए सतर्क, लेवल वन होंगे शुरू: कोरोना संक्रमण के लगातार घटने के कारण प्रदेश में लेवल वन के अस्पताल बंद कर दिए गए थे। अब लेवल टू व लेवल थ्री के अस्पतालों में ही करीब 18 हजार बेड हैं। पहले सितंबर 2020 में सर्वाधिक 68,235 केस होने पर लेवल वन से लेकर लेवल थ्री तक के अस्पतालों में 1.5 लाख बेड की व्यवस्था की गई थी। हलांकि एक्टिव केस अब केवल 2190 हैं, लेकिन फिर भी जरूरत के अनुसार कोरोना के कम गंभीर मरीजों के लिए सीमित दायरे में लेवल वन की सुविधा शुरू होगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...