Skip to main content

एलन मस्क ने एक ट्विट के चलते खोए 15.2 अरब डॉलर, अब इस शख्स के नाम दुनिया के सबसे अमीर शख्स का तमगा



नई दिल्ली। अमरीकी कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल उनके एक ट्वीट ने उनसे दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब छीन लिया है।

अपने एक ट्वीट के कारण एलन मस्क पहले स्थान से फिसल कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बीते 24 घंटे में टेस्ला के शेयरों में 8.6 परसेंट की जबरदस्त गिरावट के बाद एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे।



एलन मस्क की संपत्ति (Net Worth) में 15.2 बिलियन डॉलर की कमी आई। दरअसल मस्क का बिटकॉइन (Bitcoin) में लगाया गया उनका दांव उलटा पड़ गया है. वो भी उनके एक ट्वीट के कारण।

ये था एलन का कमेंट
अपने ट्विट के जरिए एलन मस्क ने ये कमेंट किया था कि बिटकॉइन और एथर की कीमतें ज्यादा हैं। इसके बाद टेस्ला के शेयरों में भी 8.5 परसेंट की जबरदस्त गिरावट आई।

दरअसल बीते दिनों खबर आई थी कि एलन मस्क ने बिटकॉइन खरीदे हैं, जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था। लेकिन अब बिटकॉइन उस ऊंचाई से फिसल चुकी है और एलन मस्क को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है।

अमेजन के मालिक जेफ बेजोस बने नंबर वन
एलन मस्क की जगह अमरीकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने ले ली है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बिजोस अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए है।

जेफ बेजोस 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ में एक दिन में 15.2 अरब डॉलर की कमी आई और वह 183 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर आ गए।

दो बार जेफ बेजोस को पछाड़ा
आपको बता दें कि इससे पहले एलन मस्क दो बार जेफ बिजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।



मुकेश अंबानी को भी नुकसान
दूसरी तरफ भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी इस सूची में एक स्थान फिसलकर 12वें स्थान पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ 78.3 अरब डॉलर है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...