Skip to main content

बेटे ने मां को जलाया, फिर चिता पर मुर्गा भूनकर खाया, खौफनाक था मंजर




चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट्टू गांव में पिता की हत्या में जेल जा चुके एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और उसके शव को जलाकर चिता पर चिकन बनाने लगा. मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी को बंधक बना लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात शुक्रवार रात आठ बजे की है.

ग्रामीणों में आक्रोश
जोजोगुट्टू के नवाबीर टोला निवासी लगभग 35 वर्षीय प्रधान सोय मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. उस पर 4 वर्ष पूर्व अपने पिता की हत्या करने का भी आरोप है और इस मामले में वह जेल से छूट कर बाहर आया था. उसकी भाभी ने बताया कि प्रधान सोय ने अपनी मां की हत्‍या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रात भर घर मे ही रहा और शनिवार सुबह उसने अपनी मां की अधजली शव को घर के अंदर चूल्हे में फेंक दिया. फिर मां की चिता जलाई और उसकी जलती चिता पर मुर्गा सेंक कर खाने लगा. इसके बाद उसकी भाभी सोमवारी सोय ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों के अनुसार प्रधान सोय लगभग चार साल पहले उसने अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्‍या कर दी थी. घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

आरोपी की भाभी की जुबानी पूरी कहानी

इधर घटना को लेकर प्रधान सोय की भाभी सोमवारी सोय ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे वो और उसकी सास सोने की तैयारी कर रही थी. इतने में प्रधान सोय नशे की हालत में घर पहुंचा,तथा उसे लाठी डंडे से पीटने लगा. जिसके बाद सोमवारी अपने दुधमुंहे एक महीने के बेटे को लेकर घर से निकल कर कुछ दूर एक पेड़ के पास जाकर छिप गई. इसके बाद सोमवारी ने देखा कि प्रधान सोय घर के आंगन में अपनी 60वर्षीय मां सुमी सोय को लाठी डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दी तथा घर के आंगन में ही लकड़ी व धान-भूसे की चिता सजा कर मां के शव को जलाने लगा. कुछ देर बाद जलती हुई चिता के प्रधान ने मुर्गा सेंक कर खाया और फिर घर के अंदर सोने चला गया. घटना से डरी सहमी सोमवारी ने रात को घटना की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी. जब पड़ोसी घर के पास पहुंचे और प्रधान को आवाज लगाई तो प्रधान उन्हें भी मारने की कोशिश करने लगा. रात बीत जाने के बाद शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे जब सोमवारी घर के आंगन में पहुंची तो देखा कि प्रधान अपने मां के अधजले शव को घर के अंदर ले गया और चूल्हे में डाल दिया. इसके बाद वो भागने लगा,जिस पर शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान के हाथ पैर को रस्सी से बांध कर घटना की जानकारी पुलिस को दी.

घंटों की मशक्कत के बाद शव के अवशेष हुए बरामद
घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक फागु होरो, थाना प्रभारी राहुल कुमार दलबल सहित घटना स्थल पहुंचे. डीएसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक शव पूरी तरह जल चुका था. बस शरीर के बीच के कुछ हिस्से बचे हुए हैं. फिर घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस ने अधजले शव को पानी से बुझा कर शव के अवशेष को बरामद किया. पुलिस ने अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मनोहरपुर डीएमसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुमी सोय के अधलजे शव के अवशेष बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं. साथ ही आरोपी प्रधान सोय को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...