Skip to main content

बाइक पर साड़ी में रहें संभलकर:आरा में बाइक पर बैठी महिला की साड़ी चेन में ऐसी फंसी कि सिर के बल गिर गई सड़क पर, चली गई जान



बाइक पर जा रहीं हैं तो साड़ी या दुपट्‌टे का सिरा संभाल कर रखें। बाइक के पहिए के संपर्क में साड़ी या दुपट्‌टा न आए, इसका हमेशा ध्यान रखें। वरना, जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। ऐसी ही घटना मंगलवार सुबह भोजपुर (आरा) के बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव में हुई। बाइक के पीछे बैठी महिला की साड़ी बाइक की चेन में ऐसी फंसी कि वह सड़क पर सिर के बल गिर गईं। बुरी तरह घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।

मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव निवासी नंदजी सिंह की 46 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी थीं। परिजनों के अनुसार ज्ञानती देवी आज सुबह अपने भतीजे मुन्ना के साथ बाइक से बिहिया दवाई लेने गई थीं। जब वह वापस अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं, तभी भड़सरा गांव के समीप उनकी साड़ी बाइक के चक्के में फंस गई। इससे वह असंतुलित होकर बाइक से सिर के बल गिर पड़ीं और गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इसके बाद उन्हें बिहिया PHC ले जाया गया।

महिला की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए ही बिना ही वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने मोटर वाहन नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, लेकिन इनका सख्ती से पालन नहीं किए जाने की वजह से ऐसे दर्दनाक हादसे हो जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने नियम बनाकर बाइक में 'साड़ी गार्ड ' के रूप में रियर व्हील पर सुरक्षात्मक उपकरणों के साथ हैंडहोल्ड और फुटरेस्ट की व्यवस्था कराना अनिवार्य कर दिया है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुरक्षात्मक उपकरणों के अलावा बाइक निर्माताओं को निर्देश दिया गया है कि वे पीछे के आधे वाहन को कवर करें ताकि किसी व्यक्ति का दुपट्टा या साड़ी उनमें न उलझ जाए। इसके बावजूद ऐसा नहीं किया जाता है जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...