Skip to main content

किसान आंदोलन हिंसा में हो गया वह खुलासा, जिसका था डर निकली वही बात



नई दिल्ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में जो कोहराम मचा उसे लेकर अब बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच में इस हिंसा और उपद्रव में खालिस्तानी हाथ होने के सबूत मिले हैं। जांच में यह पता चला है कि खालिस्तानी ट्विटर हैंडल से दिल्ली में दंगे की बहुत बड़ी साज़िश रची गई। इसके लिए कई भड़काऊ ट्वीट किए गए हैं। अब ये सभी ट्विटर हैंडल दिल्ली पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इसके कंटेंट जुटा रही है और साथ ही ये भी पता किया जा रहा है कि ये ट्विटर हैंडल, कहां और कब बने और इसे किसने इन्हें बनाया। एक जानकारी के मुताबिक लाल किले पर दूसरा झंडा फहराने के लिए खालिस्तानी संगठनों की तरफ से इनाम का भी ऐलान किया गया था। फिलहाल पुलिस सारे तथ्यों की डिटेल खंगालने में जुटी है।

उधर, दिल्ली में हिंसा के दौरान जिन दंगाइयों ने पुलिस पर हमले किए उनके खिलाफ अब एक्शन शुरू हो गया है। दंगे में शामिल 6 संदिग्धों की दिल्ली पुलिस ने पहचान कर ली है। दिल्ली पुलिस अब इन छह लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सोशल मीडिया और दूसरे सूत्रों से पुलिस ने 160 से ज्यादा वीडियो फूटेज जमा किए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस आंदोलन शुरू होने से 26 जनवरी तक बने नए व्हाट्सएप ग्रुप की भी जांच कर रही है। साथ ही दंगाइयों पर देशद्रोह के कानून की धाराएं लगाई गई हैं।

उधर, दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में एक प्राथमिकी में दर्शन पाल और योगेन्द्र यादव समेत 37 किसान नेताओं के नाम लिये है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वे उनकी भूमिका की जांच करेंगे। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की है और कुल 200 लोगों को हिरासत में लिया है। 

हिंसा में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। प्राथमिकी में आईपीसी की कई धाराओं का उल्लेख है जिनमें 307 (हत्या का प्रयास), 147 (दंगों के लिए सजा), 353 (किसी व्यक्ति द्वारा एक लोक सेवक / सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य के निर्वहन से रोकना) और 120बी (आपराधिक साजिश) शामिल हैं।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रवी तत्वों ने राजधानी में उपद्रव और हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिसवालों पर हमले किए थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...