Skip to main content

अभी-अभी: वेस्ट यूपी में हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरा किसान, लगे जाम ही जाम



मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत के लिए मंच बनाया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं। महापंचायत को लेकर उत्तर प्रदेश की पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के बाद भारतीय किसान यूनियन ने आगे की रणनीति बनाने के लिए यह महापंचायत बुलाई है। नरेश टिकैत की अपील के बाद से ही बड़ी संख्या में किसानों का जत्था यहाां पहुंचने लगा था। ट्रैक्टर पर भारत का तिरंगा और भाकियू का झंडा लगाए किसान राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे।

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत शुरू
कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। इसमें बड़ी संख्या में किसान हिस्सा ले रहे हैं। किसान आंदोलन के लिए आगे की रणनीति पर इस महापंचायत में चर्चा होने की संभावना है।

किसान परेड जैसा नजारा
मुजफ्फरनगर की सड़कों पर ट्रैक्टर परेड का नजारा दिखाई दे रहा है। भाकियू का झंडा और राष्ट्रीय ध्वज लगा कर किसान पहुंच रहे हैं। पंचायत स्थल पर करीब तीन हजार किसानों की भीड़।

पुलिस बल तैनात
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महापंचायत का मंच तैयार
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का मंच तैयार हुआ 11:00 बजे का समय होने के बावजूद मैदान पर मंच तैयार करने वाले करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के अलावा अभी तक कोई नहीं पहुंचा है

न्यायालय में नो वर्क र्घोषित
किसान महापंचायत को देखते हुए वाद कार्यों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने न्यायालय में नो वर्क घाेषित किया।

भारी पुलिस बल तैनात
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से पूर्व महावीर चौक को भारी पुलिस बल ने घेरा। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय किसान यूनियन का महापंचायत का मंच बनाया जा रहा है।

जुटने लगी किसानों की भीड़
एसडीएम और सीओ किसानों से बात करने पहुंचे पंचायत स्थल। किसानों को मनाने के प्रयास चल रहे हैं। अभी पंचायत में लोगों को आने दिया जाएगा या रोका जाएगा, इस पर निर्णय नरेश टिकैत से वार्ता के बाद ही होगा।

प्रशासन ने की महापंचायत ना करने की अपील
मुजफ्फरनगर प्रशासन ने किसान महापंचायत स्थगित करने की अपील की। स्थानीय प्रशासन नरेश टिकैत से महापंचायत ना करने की अपील की है। पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सीमाएं सील कर दी है। वहीं दूसरी ओर बिजनौर में किसानों ने सड़क पर ही रात बिता कर अपना विरोध दर्ज कराया।

संयुक्त किसान मोर्चा आज रखेगा उपवास
अलीगढ़ से दिल्ली के चिल्ला व गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने गए हुए थे। अब दिल्ली कांड के बाद भाकियू भानू गुट व भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गए किसान वापस आ चुके हैं। टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के फैसले का इंतजार है। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय संगठन के अनुसार एक दिन के उपवास के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई है।

मुरादाबाद मंडल के किसान बड़ी संख्या में लौटे, कई नेता भूमिगत
मुरादाबाद मंडल के कई किसान नेता और उनके साथ गए किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के बाद या तो लौट आए हैं या धरने में होने के बाद भी नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कई नेता भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली उपद्रव के बाद सरकार के सख्त तेवर के कारण वे सामने आने से बच रहे हैं। रामपुर के बिलासपुर में बुधवार को उस समय अचानक तनाव की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में अफसर फोर्स के साथ इलाके के किसानों का नेतृत्व करने वाले नवाबगंज गुरुद्वारा के बाबा अनूप सिंह से मिलने पहुंचे। उनकी गिरफ्तारी की अफवाह पर सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग गुरुद्वारे पहुंच गए।

जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे
जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे, किसान नेता और किसानों से की मुलाकात।

अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत को किया फोन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान नेता राकेश टिकैत को फोन कर उनका हालचाल जाना है। बातचीत में राकेश टिकैत ने अखिलेश यादव को सेहत का हाल बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...