Skip to main content

राकेश टिकैत के आंसुओं ने रातों रात कैसे पलट दी बाजी, जाने क्या है पूरी कहानी



नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुए हिंसा के बाद बीते गुरुवार को पुलिस प्रशासन एक्शन में दिखी। आंदोलनकारियों के हिसंक रुप को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने किसान संगठनों को धरना खत्म करने अल्टीमेटम दे डाला। अल्टीमेटम मिलने के बाद किसानों की छावनी में शुरु हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा। किसान संगठनों में फुट पड़ने लगा। अटकलें लगाई जा रही थी कि अब आंदोलन यही खत्म हो जाएगा, लेकिन रातो-रात कुछ ऐसा हुआ कि आंदोलन खत्म होने के बजाय और भड़क उठी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि बोरियां-बिस्तर समेटने वाले किसान घर जाने के बजाय वापस आंदोलन की छावनी आ धमके, तो चलिए जानते है कि किसानों ने कैसे पलटी रातों-रात बाजी…

बैकफुट पर किसान
जैसा कि गुरुवार को सरकार और किसानों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली। दिल्ली हिंसा से ना केवल आम जनता हैरान थी बल्कि किसानों की अपनी बिरादरी भी हैरत में थी। अल्टीमेटम मिलने के बाद आंदोलन कर रहे किसान बैकफुट पर गई थी। वहीं किसान संगठनों में फुट पड़ने लगे थे। उधर प्रशासन भी आंदोलन स्थल को छावनी में बदल दिया। धरना स्थल पर ना केवल पुलिस दिखी बल्कि रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी तैनात हो गए। प्रशासन का ऐसा रवैयै देखते हुए लोग ये मान चुके थे कि आज आंदोलन खत्म हो जाएगा।

धरना खत्म करने का ऐलान
आंदोलन को लेकर नरेश टिकैट ने तो धरना खत्म करने का ऐलान भी कर दिया था। लेकिन भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने ऐसा पासा फेंका कि एक बार में सरकार बैकफुट पर आ गई। राकेश टिकैत ने इमोशनल वार करते हुए नाराज किसानों और प्रशासन को अपने पक्ष में कर लिया और धरना स्थल से पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

टिकैत का इमोशलन वार
राकेश टिकैत के इमोशनल वार ने आंदोलन को एक बार आग में घी डालने का काम किया और रातों-रात खत्म होने वाला आंदोलन एक बार फिर से आग की तरह भड़क उठी। किसान नेता को भावुक होने देख रातों-रात आंदोलन स्थल पर पड़ोसी राज्यों का जत्था उमड़ पड़ा और किसान एकता के जोर-जोर से नारे लगने लगे। बता दें कि आंदोलन को हवा देने के लिए भिवानी, मेरठ, बागपत से किसान दिल्ली के निकल पड़ें।

आंदोलन खत्म
वहीं पुलिस किसानों को आंदोलन खत्म करने के लिए मनाती रही। एक वक्त तो ऐसा आया कि मानों सच में किसान आंदोलन का पैकअप हो गया है। प्रशासन ने आंदोलन स्थल से बिजली, पानी के कनेक्शन तक काट चुकी था। वहीं नरेश टिकैत भी आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर चुके थे। उन्होंने कहा था कि वे दोपहर बाद आंदोलन खत्म कर देगें। वहीं ये खबर आने लगी थी कि दिल्ली हिंसा को लेकर राकेश टिकैत को हिरासत में भी ले लिया जाएगा, लेकिन राकेश टिकैत ने मंच से किसानों को संबोधित करते हुए एक नई जान फुंकी और आंदोलन खत्म होने के बजाय और भड़क उठी।

फिर यहा से भड़का आंदोलन
बता दें क जब किसान नेता मंच से किसानों को संबोधित कर रहे थे, तब वे रो पड़े थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यदि तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तो वे आत्महत्या कर लेंगे। राकेश टिकैत के ऐसे भावुक बयान सुनकर आंदोलन का रूख बदल गया। उनके भावुक होने की खबर को सुन उनके भाई नरेश टिकैत ने तुरंत मुजफ्फरनगर में पंचायत बुलाई। इस पंचायत में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे।

बैकफुट पर आई सरकारें
किसानों की एकता को देखते हुए राज्य सरकार और केन्द्र जोकि फ्रंटफुट पर आ गई थी वो सअब बैकफुट पर आ गई। बैकफुट पर आते ही सरकार ने आंदोलन स्थल पर तैनात पुलिस को वापस आने का आदेश दे दिया। वहीं देर रात मीडिया से रूबरू होते हुए राकेश टिकैत ने दावा किया कि शुक्रवार सुबह तक तमाम जिलों से बड़ी तादात में किसान गाजीपुर सीमा पर पहुंच जाएंगे और भोर होते-होते धरना स्थल पर सैकड़ो-हजारों का तदाद में किसानों का जमावड़ा उमड़ पड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...