Skip to main content

BIG NEWS: खत्म हुआ किसान आंदोलन? हिंसा से दुखी किसानों ने हटाने शुरु किये टेंट और तंबू



नई दिल्ली। तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर तकरीबन दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन खत्म होता दिखाई दे रहा है। आंदोलन के लिए लगाए गए कई टेंटों को हटाया जाना शुरू कर दिया गया है। दरअसल, देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किसानों की परेड के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा लालकिले पर झंडा फहराने और पुलिस के साथ हिंसा के मामले के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। पुलिस ने स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव समेत कई किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा, पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है।

किसानों की परेड के दौरान मची हिंसा के बाद किसान संगठन भी सक्ते में हैं। यूपी गेट से कई लंगरों के टेंटों-तंबुओं को हटाना शुरू कर दिया गया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही किसानों का आंदोलन खत्म हो सकता है। सामने आईं तस्वीरों से स्पष्ट हो रहा है कि यूपी गेट में कई दिनों से चल रहे लंगर और लगाए गए टेंट अब गायब होने लगे हैं। धीरे-धीरे करके उन्हें वहां से हटाया जा रहा है। वहां मौजूद कई किसानों ने भी अपने टेंटों को हटाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये किसान अपने गांव वापस लौट सकते हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बुलाई बैठक
किसान संगठनों की शीर्ष इकाई संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा पर चर्चा करने के लिए बुधवार दोपहर बाद बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मोर्चा की बैठक से पहले पंजाब के 32 संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच भी सिंघु बॉर्डर पर बैठक होगी। सिंघू बॉर्डर पिछले करीब दो महीने से किसानों के विरोध प्रदर्शन का बड़ा केंद्र रहा है। एक वरिष्ठ किसान नेता ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की बैठक बुधवार को तीन बजे होगी और दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा होगी।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की किसान नेताओं के खिलाफ FIR
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए सात किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन एफआईआर में योगेंद्र यादव के अलावा, राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह आदि का भी नाम है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया, ”किसान ट्रैक्टर रैली के संबंध में एनओसी के उल्लंघन के मामले में दिल्ली पुलिस की एफआईआर में किसान नेता दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और जोगिंदर सिंह उग्रा के नाम हैं। इसके अलावा, एफआईआर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भी नाम है।”

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...