Skip to main content

BIG NEWS: ट्रैक्टर रैली के किसानों ने किया ऐसा ऐलान, पूरे देश में मची खलबली, अमित शाह ने…



नई दिल्ली। 26 जनवरी को किसान संगठन दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इस बीच किसानों ने एक और ऐलान कर दिया है। किसान संगठनों का कहना है कि वो 1 फरवरी को संसद भवन तक पैदल मार्च करेंगे। इसी दिन सदन में बजट पेश किया जाना है।

उधर, ट्रैक्टर रैली को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के घर हाईलेवल मीटिंग चल रही है। ट्रैक्टर परेड को पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद अब इसकी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मंथन किया जा रहा है। पुलिस ने किसानों को 5 हजार ट्रैक्टर और 5 हजार लोगों को ही प्रदर्शन में शामिल होने की इजाजत दी है। जबकि, सिंघु बॉर्डर पर ही 20 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर अभी मौजूद हैं।

परेड के रूट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस पर पुलिस और किसानों के अलग-अलग दावे हैं। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने सोमवार को कहा, ‘किसान नेताओं से बातचीत के बाद ट्रैक्टर रैली के 3 रूट्स पर सहमति बनी है। हमने रूट्स का दौरा भी किया। कुछ देश विरोधी तत्व गड़बड़ी फैला सकते हैं, इसे लेकर हम सतर्क हैं।’

किसान नेता पंढेर बोले- अपने तय किए रूट पर परेड निकालेंगे
इससे पहले किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता एस एस पंढेर ने कहा, ‘पुलिस ने वह रूट नहीं दिया जो हमने तय किया था, कल रात जब हमें यह बात पता चली तो हमारी कमेटी ने चर्चा की। हम आज शाम तक अपना रूट बताएंगे। हमने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से दोबारा अपील की थी, लेकिन कोई बीच का रास्ता नहीं निकल पाया। हमने उनसे कहा है कि आप अपने सीनियर्स से बात करें, अगर वे हमारे रूट पर सहमत हो जाते हैं, तो अच्छा रहेगा। परेड तो हम उसी रूट पर निकालेंगे, जो हमने तय किया है।’

देशभर के किसान दिल्ली पहुंच रहे
26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए देश भर से किसान दल दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा को सिंघु और टीकरी से करीब 64 किलोमीटर और गाजीपुर बॉर्डर से 46 किलोमीटर की परेड निकालने की परमिशन दी गई है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, ‘हमें लगता है कि ट्रैक्टर रैली की इजाजत जिस तरह दी गई है, वह सही नहीं है। हम ओल्ड रिंग रोड पर रैली निकालना चाहते हैं, लेकिन हमें शर्तों के साथ जिन इलाकों से गुजरने की परमिशन मिली है, उनका ज्यादातर हिस्सा हरियाणा में आता है। हम पुलिस से बात कर तय करेंगे कि फाइनली किस रूट से रैली निकालेंगे।’

किसानों का दावा- परेड में 2 लाख ट्रैक्टर शामिल होंगे
किसान यूनियनों ने दावा किया है कि दिल्ली में किसान परेड में करीब 2 लाख ट्रैक्टर हिस्सा लेंगे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और UP समेत दूसरे राज्यों से भी किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब के कई शहरों में परेड की रिहर्सल की गई है। किसान संगठन एक ट्रैक्टर पर 5 लोगों को ही बैठने की इजाजत देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...