
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर बवाल हुआ। कई जगह किसान और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली के साथ लगते 3 जिलों सोनीपत, पलवल और झज्जर में टेलीकॉम सर्विस बंद कर दी है। इसके लिए हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश के मुताबिक इन तीनों जिलों में इंटरनेट सर्विस व सभी एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी, केवल वॉइस कॉल ही एक्टिवेट रहेंगी। आज शाम 5 बजे तक सर्विस बंद की गई हैं। अफवाहों और गलत सूचना के फैलने को रोकने के लिए सर्विस बंद की गई है। हरियाणा सरकार ने आज प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय आज दिल्ली में किसान आंदोलन की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
स्कूल भी बंद रहेंगे
हरियाणा सरकार ने 27 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय आज दिल्ली में किसान आंदोलन की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Comments
Post a Comment