Skip to main content

जिस लड़की का अंतिम संस्कार करके घर लौटा परिवार, फोन पर सुनी उसी की आवाज, हर कोई गया कांप



सतना: इस घटना के अनुसार बताया जा रहा है कि परिवार ने जिस लड़की का अंतिम संस्कार किया वह ‘मरकर भी जिंदा’ मिली। हो सकता है आप भी ये पढ़कर चौंक गए हो, पर यह खबर पूरी तरह से सच है। सुनने में आपको भी बड़ा अजीब लगा होगा। लोगों के होश का ठिकाना तब नही रहा है जब उस मृत लड़की ने उन्हें फोन कर दिया। मृत लड़की के अंतिम संस्कार के बाद आये इस फ़ोन से सभी घरवालों के होश उड़ गए। इस पूरी घटना में ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर वो लड़की जीवित थी तो परिवार ने अंतिम संस्कार किसका किया? आखिर वह कौन थी?
आपको बता दे कि यह पूरा मामला मध्‍य प्रदेश के सतना जिले का है, जहां पर पुलिस को कुछ दिनों पहले एक लड़की की लाश मिली थी। पुलिस को शक था कि ये लाश इस परिवार से ग़ायब हुई लड़की की है।

इसलिये, लड़की की लाश की पहचान के लिए लड़की के परिजनों को बुलाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, मझगवां के पिण्ड्रा कैलासपुर से इस परिवार की एक लड़की लापता हो गयी थी। इसलिए इस परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज की थी। पुलिस को लगा की वो लाश उसी लड़की की है, पर ऐसा नही था, जिस लड़की का अंतिम संस्‍कार किया गया वो उस परिवार की लड़की नही थी, इस राज से पर्दा तब हटा जब वो लड़की मिल गई। लड़की ने जो पुलिस को बताया पुलिस हैरान हो गई।

आपकी जानकारी के लिये बता दे कि लड़की से पूछ ताछ करने पर लड़की ने बताया है, कि वर्ष 2014 में मां के निधन के बाद वह अपनी मौसी के यहां रहने लगी। जहां उसकी मुलाकात चंदई ग्राम निवासी अजय कुशवाहा से हुई। यही से इस हैरान करने वाली घटना ने प्रेम प्रसंग का रूप ले लिया। उसने बताया कि अजय से वह प्‍यार करने लगी थी, पर एक दिन दोनों को लड़की की मौसी ने फोन पर बात करते हुये पकड़ लिया और जमकर फटकार लगायी। मौसी की बात से नाराज होकर लड़की चित्रकूट चली गई, और वहां से कर्वी पंहुच गई, उसके पश्‍चात लड़की ने उस लड़के को वहां बुला लिया। उसके पश्‍चात वह इलाहाबाद चले गये।

असल बात तो तब पता चली जब उसने अपनी बड़ी बहन से बात की, तो उसकी बहन ने कहां कि तुम तो मर चुकी हो तुम्‍हारा अंतिम संस्‍कार हो चुका है, यह सुनकर इलाहाबाद से दोनों भागकर अपने गांव दादा दादी के घर पंहुच गये और उसके पश्‍चात पुलिस ने वहीं से दोनों को बरामद कर लिया। लोगों के मन में आज भी यही सवाल उठ रहा है, कि आखिर जिस लड़की का अंतिम संस्‍कार हो चुका है, वह लड़की कौन है?
आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...