Skip to main content

बाथरुम में नहाने गई थी नई नवेली दुल्हन, जब खोला गेट तो .........



यूपी के कानपुर जिले से नवविवाहिता के मौत की खबर है। शादी के 17 दिन बाद ही नवविवाहिता को ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। नवविवाहिता का नाम आरजू गुप्ता बताया जा रहा है जो पेशे से इंजीनियर थी। आरजू की मौत उसके ससुराल में हुई है। ससुराल वालों की ओर से पुलिस को आरजू की मौत की सूचना दी गई थी। जब पुलिस आरजू के घर आई तो उसका शव बाथरूम से मिला। पुलिस ने आरजू का पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरजू की मौत की वजह दम घुटना बताई गई।

घर में थी इकलौती बेटी
मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी ईंट कारोबारी नीरज कटारे ने अपनी इकलौती बेटी आरजू कटारे की शादी इसी महीने 8 दिसंबर को नौबस्ता के केशवनगर निवासी अमनदीप से की थी। अमनदीप बंगलुरू में इंजीनियर है और आरजू भी पेशे से एक इंजीनियर थी। इस शादी से आरजू खुश थी और शादी के बाद भी आरजू ने अपनी कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रखी थी। ऐसे में आरजू की हत्या किसने और किस वजह से की है ये पुलिस के लिए एक गुत्थी बन गई हैं।

ये भी पढ़ें - आठवीं पास ने बनाया ऐसा चूल्हा जो चाय भी बनाता है और बिजली भी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
रविवार को पुलिस पति अमनदीप व ससुर को हिरासत में लेकर घाट पर पहुंची थी। यहां पर शव का अंतिम संस्कार किया गया और अमनदीप ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी। वहीं आरजू की जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। तो उसमें आरजू की मौत की वजह दम घुटना बताई गई। आरजू के मुंह, गले और चेहरे के आसपास निशान भी मिले हैं। होठों पर सूजन भी थी। माना जा रहा है कि तकिये जैसी किसी वस्तु से उसके मुंह और नाक को दबाया गया जिससे दम घुटा और मौत हो गई।

आरजू के घर वालों ने दर्ज करवाया केस
दूसरी ओर आरजू के परिवार वालों ने अमनदीप और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आरजू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार रात आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि एफआईआर कॉपी में किसी भी ससुरालीजन के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

बाथरूम में मिला था शव
पुलिस ने अभी तक की अपनी जांच में पाया है कि आरजू की बेड पर तकिये से मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बाथरूम में ले जाकर रख दिया गया। इसीलिए बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। धक्का मारते ही दरवाजा खुल गया था। वहीं ससुराल वालों का दावा है कि आरजू की मौत बाथरूम में गिरने से हुई थी। बाथरूम में गीजर चल रहा था। वह नहाने जा रही थी और इस दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि अगर गिरने से मौत होती तो सिर पर आगे या पीछे कहीं चोट जरूर लगती।

आरजू के पिता नीरज के अनुसार अमनदीप ने उन्हें आरजू की मौत की कई वजह बताई। कभी उसने कहा कि उसकी मौत पैर फिसलने से हुई है। तो कभी कहा कि करंट लगने के कारण। आरजू के पिता के अनुसार उन्होंने 28 लाख रुपए अपनी बेटी की शादी पर खर्च किए थे। अगर अमनदीप को ओर पैसे चाहिए थे तो वो मांग लेता, कम से कम बेटी तो बच जाती। वहीं अमनदीप का कहना है कि उसका पैकेज 38 लाख का है और उसे पैसों का लालच नहीं है। लेकिन जब पुलिस अमनदीप से मौत की वजह पूछ रही है तो वो छुप हो जा रहा है। ऐसे में शक है कि अमनदीप पुलिस से कुछ छुपा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने फ्लैट में आरजू के कमरे और बाथरूम को लॉक कर दिया था। आज फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने के लिए अमनदीप के फ्लैट पर पहुंचेगी।

इकलौती बेटी का शव पड़ा देखकर आरजू के माता-पिता का बुरा हाल था। उनका कहना था कि बेटी को बड़े नाज से पाला था। ससुराल वाले ऐसा करेंगे, ये कभी नहीं सोचा था। इसी बीच ससुराल पक्ष से आए कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार को लेकर जल्दबाजी दिखाई। इसे लेकर मायके और ससुराल पक्ष वालों के बीच कहासुनी हुई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंची। इसके बाद शव को भगवतदास घाट ले जाया गया। यहां पति अमनदीप ने उसका अंतिम संस्कार किया।
आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...