Skip to main content

विमान से आते थे, आलीशान होटल में ठहरते थे और ऐसे करते थे ऐसा काम की पुलिस का भी हिल गया दिमाग


राजधानी के कई ATM बूथ में हुईं चोरी की वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपित एटीएम से पैसा चोरी कर धौज गांव में जिम चलाते थे। आरोपित शाहरुख खान चोरी के पैसे से ही धूमधाम से अपनी शादी की थी। इसके साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों ऐशोआराम की जिंदगी जीते थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों गांव में जाकर जिम चलाने का काम करते थे। जिससे किसी को भनक न लगे और उनको किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। 

तीनों आरोपित पिछले एक साल इस घटना को अंजाम दे रहे थे। आरोपितों ने राजधानी में दो बार आकर रायपुर, दुर्ग, भिलाई, धमतरी और जगदलपुर में चोरी की पांच वाददातें कीं। आरोपित चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए विमान से आते थे, आलीशान होटल ठहरते थे और घूम-घूमकर एटीएम में चोरी करते थे। इसके बाद विमान से वापस लौट जाते थे।

ज्ञात हो कि सितंबर-अक्टूबर में शाहरुख खान, आसिफ खान और वसीम खान ने रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के केनरा बैंक एटीएम से पैसे निकाले थे। इसी तरह सेजबहार स्थित केनरा बैंक से लगे एटीएम से 25 सितंबर की सुबह 11.50 बजे आरोपितों ने दस बार में 98 हजार रुपये निकाल लिए। इसमें आरोपितों ने एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया। आरोपितों ने गुढ़ियारी स्थित केनरा बैंक के एटीएम से 30 सितंबर की सुबह पौने नौ बजे के बीच 16 बार में दस-दस हजार रुपये कुल एक लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। ये राशि निकालने के लिए आरोपितों ने एचडीएफसी बैंक एवं एक्सिस बैंक के कार्ड का उपयोग किया।


12 एटीएम के खंगाले थे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद राजधानी के 12 एटीएम के सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए। उसके बाद गुढ़ियारी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपितों के फुटेज बरामद हुए। आरोपितों ने जिन बैंक खातों के एटीएम कम डेबिट, क्रेडिट कार्डों का उपयोग कर पैसे निकाले थे, उन कार्ड धारकों के संबंध में पुलिस ने केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आरबीएल बैंक से जानकारी जुटाई और आरोपितों के लोकेशन चि-ांकित करने में सफलता पाई। लोकेशन के आधार पर टीम हरियाणा के फरीदाबाद रवाना हुई और आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन, चार अगल-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए अपने पहचान वाले लोगों के एटीएम कार्ड लिया करते थे, जिसके बदले में उन्हें पैसे अदा करते थे।

इस तरह से करते थे वारदात

आरोपित एटीएम बूथ में प्रवेश कर सर्वप्रथम एटीएम मशीन के पैनल को मास्टर चाबी से खोल देते हैं तथा एटीएम कार्ड को मशीन में डालकर रकम आहरण का पूरा प्रोसेस करते हैं, जैसे ही रकम मशीन के ट्रे पर आती है, उसी दौरान वे मशीन के पैनल के अंदर हाथ डालकर स्वीच बंद करते देते हैं, जिससे रकम आहरण का मैसेज संबंधित बैंक, खाता धारक के पास नहीं जाता है। इस तरह से आरोपित आसानी से नकदी रकम प्राप्त कर लेते हैं।

पुलिस ने करवाया डेमो

मामले में गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने रिमांड में लिया है। वहीं आरोपितों को पुलिस ने सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक के एटीएम में ले जाकर चोरी करने के तरीके का डेमो करवाया। इसके अलावा पुलिस मामले में जुड़े अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपित भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस उस इंजीनियर की भी तलाश कर रही है, जिसने इन आरोपितों को एटीएम में चोरी करने की तकनीक बताई। आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...