Skip to main content

संबित पात्रा की नहीं हुई है शादी, और जेहादी बता रहे उनकी बेटी मुस्लिम संग भाग गई



हाल ही में यूपी सरकार ने लव जिहाद को लेकर अध्यादेश जारी किया. भाजपा शासित हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी इसे लेकर कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है.

इन खबरों के बीच एबीपी न्यूज चैनल का एक सनसनीखेज स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसकी हेडलाइन है, “संबित पात्रा की बेटी ने रचाया जिहाद, मुस्लिम युवक संग फरार”. इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लोग तंज कस रहे हैं कि जहां एक ओर बीजेपी के कई नेता लव जिहाद के विरोध में बयान दे रहे हैं, वहीं उनकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की बेटी मुस्लिम युवक संग भागकर लव जिहाद का हिस्सा बन गई है.


इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वायरल स्क्रीनशॉट एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की बेटी के किसी मुस्लिम युवक संग भागने की बात एकदम बेबुनियाद है क्योंकि उनकी कोई बेटी है ही नहीं.

फेसबुक पर बहुत सारे लोग ये स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं.

क्या है सच्चाई?

संबित पात्रा की बेटी के मुस्लिम युवक के साथ भाग जाने की बात बिल्कुल मनगढ़ंत है क्योंकि उनकी शादी ही नहीं हुई है. न ही एबीपी पर ऐसी कोई खबर प्रसारित हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट की तुलना हमने एबीपी न्यूज की असली न्यूज रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट से की. वायरल स्क्रीनशॉट को बारीकी से देखने पर ऐसी कई बातें नजर आती हैं जिनसे उसके असली होने पर शक होता है.

वायरल स्क्रीनशॉट में एबीपी न्यूज का लोगो तक गलत जगह पर लगा हुआ है. स्क्रीन पर एक ही बात दो-दो पट्टियों में लिखी हुई है, जैसा कि आम तौर पर नहीं होता.

हमने एबीपी न्यूज के इनपुट हेड संजय बरागटा को भी वायरल स्क्रीनशॉट भेजा. उन्होंने हमें बताया कि एबीपी न्यूज पर ऐसी कोई खबर नहीं दिखाई गई है.

एबीपी न्यूज का फर्जी स्क्रीनशॉट बनाने के लिए संबित पात्रा की जो फोटो इस्तेमाल की गई है, वो भी हमें एक न्यूज रिपोर्ट में मिल गई. ये फोटो इस बांग्ला वेबसाइट सहित इंटरनेट पर कई जगह मौजूद है.

संबित पात्रा के बारे में जानकारी जुटाने पर हमें पता चला कि उनकी शादी नहीं हुई है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में संबित बीजेपी के टिकट पर ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़े थे. चुनाव के समय उन्होंने जो नामांकन पत्र दाखिल किया था, उसमें उन्होंने ‘Spouse’ कॉलम के सामने ‘NIL’ लिखा है. यानी, उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी कोई पत्नी नहीं है. उनके नामांकन पत्र को यहां देखा जा सकता है. पत्नी संबंधित जानकारी 26वें पेज पर है.

हमें किसी मीडिया रिपोर्ट में भी संबित पात्रा की पत्नी या बेटी का कोई जिक्र नहीं मिला.

यानी ये बात साफ है कि संबित पात्रा की बेटी के मुस्लिम युवक संग भागने की बात का कोई आधार नहीं है. वायरल स्क्रीनशॉट एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है. आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...