Skip to main content

BREAKING: कल से पूरे देश में बदलने जा रहे 6 नियम, जान लें वरना बहुत पछतायेंगे




नई दिल्ली. देशभर में कल से रोजमर्रा की कई चीजों के नियम बदलने जा रहे हैं. इसमें से कुछ ऐसे बदलाव भी हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. इसीलिए आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं. ऐसे में अगर इनपर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान हो सकता है. बता दें कि 1 नवंबर यानी रविवार से रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल तक सबकुछ बदलने वाला है. तो आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में…

1. LPG डिलिवरी का बदलेगा नियम
एक नवंबर से LPG सिलेंडर की डिलिवरी का नियम बदल जाएगा. तेल कंपनियां एक नवंबर से डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम लागू करेंगी. यानी गैस की डिलिवरी से पहले उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. जब सिलेंडर आपके घर आएगा तो उस OTP को डिलिवरी ब्वॉय के साथ शेयर करना होगा.जब OTP सिस्टम से मैच होगा तभी आपको सिलेंडर की डिलिवरी होगी.

2. इंडेन गैस ने बदला बुकिंग का नंबर
अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो आज से अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं करा पाएंगे. इंडेन ने अपने एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर भेजा है. अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा.

3. बदल जाएंगे गैस सिलेंडर की कीमतें
बता दें देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं. कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है. ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है. अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.

4. ट्रेनों का बदलेगा टाइम टेबल
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह जरूरी खबर है. 1 नवंबर से भारतीय रेल पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रही है. 1 नवंबर से ट्रेनों का नया टाइमटेबल जारी हो जाएगा. इस कदम से 13 हजार यात्री और 7 हजार मालभाड़ा ट्रेनों के टाइम बदल जाएंगे. देश की 30 राजधानी ट्रेनों के टाइम टेबल भी 1 नवंबर से बदल जाएंगे. वहीं, 1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी.

5. SBI बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा
1 नवंबर से SBI के भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है. SBI के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा. अब 1 नवंबर से जिन सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 0.25 परसेंट घटकर 3.25 परसेटं रह जाएगी. जबकि 1 लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा.

6.
1 नवंबर से चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है। हालांकि बुधवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा। नई दिल्ली-चंडीगढ़ तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सेामवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार रविवार को सुबह 9.40 पर चलेगी और दोपहर 12.40 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह चंडीगढ़ – नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस भी इसी दिन दोपहर 2.35 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलकर शाम 5.30 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा एक नवंबर से केरल में सब्जियों के लिए MSP सिस्टम लागू किया जा रहा है। केरल सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

7.
1 नवंबर से रेलवे के सभी ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव होगा। हालांकि इस बात को समझने की जरूरत है कि हर साल 1 जुलाई से ट्रेनों के समय में बदलाव होता है। इस साल कोरोना के कारण यह बढ़ाकर नवंबर कर दिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ट्रेनों का सामान्य परिचालन ठप है। अभी रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रही है। ऐसे में इस बदले नियम का कोई असर नहीं दिखाई देगा।

8.
बैंक में पैसा जमा करने से लेकर निकालने तक फ्री बैंकिंग सेवा (Banking services) अब खत्म होने वाली है। 1 नवंबर से बैंक में इन दोनों सर्विस पर चार्ज वसूला जाएगा। नियमों में होने वाले बदलाव के बाद ग्राहकों को बैंकों में अपना पैसा जमा करने और निकासी के लिए भी चार्ज देना होगा। इसकी शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) से हो गई है। बैंक ऑफ इंडिया, PNB, एक्सिस और सेंट्रल बैंक भी इस मामले में जल्द फैसला कर सकते हैं। हालांकि, यह चार्ज तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर ही चुकाने होंगे। सेविंग्स अकाउंट (Savings Account) के ग्राहकों के लिए तीन बार तक पैसा जमा करना फ्री होगा, लेकिन अगर खाते में चौथी बार पैसे जमा किया गया तो 40 रुपए बतौर चार्ज चुकाने होंगेसेविंग्स अकाउंट (Savings Account) के ग्राहकों के लिए तीन बार तक पैसा जमा करना फ्री होगा, लेकिन अगर खाते में चौथी बार पैसे जमा किया गया तो 40 रुपए बतौर चार्ज चुकाने होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...