Skip to main content

जेल में डर से कांप रहा निकिता का हत्यारा तौसीफ, बोलाः जान से मार देंगे अगर…



जेल में डर से कांप रहा निकिता का हत्यारा तौसीफ, बोलाः जान से मार देंगे अगर… निकिता मर्डर केस में आरोपी तौसिफ के वकील ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा कि उसके मुवक्किल पर हमला हो सकता है। इसलिए जेल में भी सुरक्षित बैरक में रखे जाने की जरूरत है। इतना ही नहीं तौसिफ को नीमका जेल के बजाय भौंडसी जेल भेजने की याचिका लगाई। आपको बता दें कि स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम(एसआईटी) ने गुरुवार को निकिता हत्याकांड में मुख्य आरोपी तौसिफ और उसे कट्टा देने वाले अजरूद्दीन को अदालत में पेश किया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रियंका जैन की अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया है।

भौंड़सी जेल भेजने की याचिका लगाई:
मुख्य आरोपी तौसिफ खान की ओर से अदालत में पेश हुए अधिवक्ता अनीश खान ने अदालत से अपने मुवक्किल को जेल के अंदर सुरक्षा देने और नीमका जेल के बजाय भौंडसी जेल भेजने की याचिका लगाई। आरोपी के वकील ने अदालत को बताया कि जेल में भी उनके मुवक्किल पर हमला हो सकता है। इसलिए जेल में भी सुरक्षित बैरक में रखे जाने की जरूरत है। नीमका के बजाय भौंडसी जेल में उसका मुवक्किल ज्यादा सुरक्षित रहेगा। हालांकि, अदालत ने इस याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं किया। आरोपी का मामा आपराधिक वृति का है। वह भौंडसी जेल में बंद है। शायद यही वजह है कि मुख्य आरोपी को भौंडसी जेल भेजने की याचिका दायर की गई थी। उसके मामा पर इंस्पेक्टर के अपहरण का भी आरोप है।

अगले माह में चालान रिपोर्ट पेश करेगी एसआईटी:
इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाएगा। एसआईटी का प्रयास है कि इस मामले में 12 दिन के अंदर चालान पेश कर दिया जाए। इस मामले की लगभग जांच पूरी हो चुकी है। इसमें पुलिस ने गवाहों की सूची भी तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक के परिजन भी आस-पास मौजूद थे। चश्मदीद गवाह होने के कारण पुलिस के लिए मामले को अदालत में साबित करना काफी आसान रहेगा। आरोपी के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत सन् 2018 का मामला है। इसमें वह नामजद था। सीसीटीवी फुटेज और कार अहम सबूत हैं। पुलिस कार की फॉरेंसिक जांच भी करवाएगी। ताकि फॉरेंसिक सबूत भी चालान रिपोर्ट के साथ अदालत में जमा करवाए जा सकें। पुलिस कार के टायरों के निशान, आरोपियों और मृतक के फिंगर प्रिंट और कार के अंदर बाल आदि की भी तलाश की जाएगी।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर अदालत में जल्द से जल्द चार्जशीट पेश कर दी जाएगी। पुलिस वैज्ञानिक पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। ताकि आरोपियों को अदालत में कड़ी सजा दिलवाई जा सके।

पेशी की वक्त कोर्ट में थी कड़ी सुरक्षा
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की पेशी के वक्त अदालत में कड़ी सुरक्षा थी। यहां पर 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसी तरह अपराध जांच शाखा, डीएलएफ के बाहर भी हथियार बंद पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। आमतौर पर खुला रहने वाला अपराध जांच शाखा के मुख्य दरवाजे पर भी ताला लटका हुआ था। अदालत में आरोपियों पर हमले की आशंका को देखते हुए कड़ी सुरक्षा की हुई थी। पुलिस टीम ने दोपहर के वक्त आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी प्रियंका जैन की अदालत में पेश किया। अदालत में पुलिस ने आरोपियों के लिए रिमांड की मांग नहीं की। इस पर अदालत ने उन्हें 10 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया। जबकि आरोपी रेहान को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मृतक के परिजनों को मिली सुरक्षा:
मृतक निकिता के परिजनों को पुलिस सुरक्षा दे दी गई। मृतक के पिता, भाई और मां को 24 घंटे के लिए गनमैन उपलब्ध करवाए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...