Skip to main content

15 दिन में बने लखपति, 40 दिन में 14 टन खीरा उपजा कर बेच लिया

15 दिन में बने लखपति, 40 दिन में 14 टन खीरा उपजा कर बेच लिया - श्रेय हूमड़ 29 साल के युवा हैं। दिखने में सामान्य हैं लेकिन काम करने के अंदाज से लगता है कि रफ्तार के शौकीन हैं। इनके कारनामे आप सुनेंगे तो आप भी भौंचक्के रह जाएंगे। इंदौर से प्रबंधन की पढ़ाई करने के बाद व्यवसायी बनने की ख्वाहिश थी। लेकिन श्रेय ‘फटाफट किसान’ बन गए। वह भी सिर्फ 15 दिनों में। ये कहानी भी बड़ी रोचक है।

पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाते – बंटाते उन्हें लगा कि हर सेक्टर में मंदी है लेकिन कृषि में नहीं। फिर क्या था। उन्होंने खेती किसानी करने की ठानी। पहुंच गए तमिलनाडु। यहां टैरेस गार्डन और पॉली हाउस में फसलों का उत्पादन लेना सीखा। 15 दिन बाद खंडवा लौटे और सिहाड़ा रोड पर आधे एकड़ में पॉली हाउस और आधे में नेट हाउस खोल दिया। उन्होंने पहली बार में ही 40 दिन में 14 टन खीरा का उत्पादन लिया।


श्रेय बताते हैं कि 2010-11 में इंदौर से एमबीए करने के बाद खंडवा में पिता का बिजनेस संभाला। इस दौरान देखा कि ऑटोमोबाइल से लेकर अन्य सेक्टरों में मंदी का दौर आया है। लेकिन कृषि में आज तक कभी ऐसा नहीं आया। बकौल श्रेय मैंने हिसाब लगाया कि आने वाले समय में फूड में अच्छा स्कोप है। मैं तमिलनाडु के मदुराई व अन्य शहरों में गया। यहां टैरेस गार्डन और पॉली हाउस देखे। आइडिया अच्छा लगा। खंडवा लौटकर इसके बारे में तीन महीने तक रिसर्च किया। लीज पर एक एकड़ जमीन ली। शासन की योजना का लाभ लिया। आधे एकड़ में पॉली हाउस और आधे में नेट हाउस खोल दिया। उन्होंने कहा परंपरागत खेती के मुकाबले पॉली हाउस और नेट हाउस में उत्पादन भी ज्यादा और उन्नत क्वालिटी का होता है।

पॉली हाउस से श्रेय ने 40 दिन में 14 टन खीरे का उत्पादन लिया। उन्होंने कहा मार्केट में दूसरों का खीरा 10 से 12 रुपए किलो थोक में बिकता है, वहीं हमारा खीरा 18 से 20 रुपए तक बिक जाता है। इसी तरह श्रेय ने टमाटर, मैथी, लौकी व धनिया सहित अन्य सब्जियां भी ली हैं। इनके दाम भी अच्छे मिले। श्रेय ने कहा मेरे परिवार में कोई भी किसान नहीं है। मैंने भी कभी नहीं सोचा था कि मैं किसान बनूंगा। लेकिन इस क्षेत्र में अच्छा स्कोप है।

दरअसल पॉली हाउस और नेट हाउस खेती की उन्नत तकनीक हैं। पॉली हाउस में जो भी सब्जियां लगाई जाती हैं, उसे किसान जितना भी खाद, पानी और ऑक्सीजन देगा, उतना ही फसलों को मिलेगा। इसमें बारिश का पानी भी अंदर नहीं जा सकता। नेट हाउस में भी प्रकाश और बारिश का पानी आधा अंदर आता है और आधा बाहर जाता है। यह गर्मी और ठंड में फसलों के लिए अच्छा होता है, जबकि पॉली हाउस सभी सीजन में फसलों के लिए फायदेमंद होता है।

एक तरफ सूखे प्रभावित इलाकों में किसानों की हालत खस्ता है। वहीं दूसरी तरफ श्रेय जैसे कुछ किसान अपने प्रयासों से पूरी किसान बिरादरी को कुछ नया करने की प्रेरणा दे रहे हैं। श्रेय भी मानते हैं कि किसान इन संकटों से बच सकते हैं बशर्ते वो एक व्यवसाय़ी की तरह सोचना शुरू करें। उसे एक बार में एक के बजाय तीन-चार फसलें लेना होगी। श्रेय कहते हैं वर्तमान में किसान जिस भी खाद्य वस्तु के दाम बढ़ते हैं, उसे बड़ी मात्रा में बो देते हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर उत्पादन ज्यादा होता है और मांग कम हो जाती है। दाम कम मिलते हैं फिर वह रोता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...