Skip to main content

गांव के हिंदी मीडियम से पढ़ने के बाद भी UPSC में आई टॉप, कर दिया नामुमकिन को मुमकिन: IAS प्रतिभा वर्मा

गांव के हिंदी मीडियम से पढ़ने के बाद भी UPSC में आई टॉप, कर दिया नामुमकिन को मुमकिन: IAS प्रतिभा वर्मा -


कहते हैं, सत्य, आस्था और लगन जीवन सिद्धि के मूल मंत्र है। यदि किसी व्यक्ति में ये तीनों प्रतिभाएं समाहित हो तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। हमारे देश में हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ महिलाएं भी अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाती आ रही है। जिस क्षेत्र में पुरुष अपनी कामयाबी का डंका बजाते है, वहीं महिलाएं भी उनसे पीछे नहीं है। आज के बदलते परिदृश्य में महिलाएं भी हर चुनौती का सामना करते हुए अपनी कामयाबी से पूरे आवाम को प्रेरित कर रही है। एक ऐसी ही सफलता की प्रेरणादायक कहानी है ‘प्रतिभा वर्मा‘ की जो एक छोटे से गांव से निकलकर IRS से IAS बनने तक का सफर तय कर चुकी है।

IAS प्रतिभा वर्मा प्रतिभा वर्मा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की रहने वाली है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और परिश्रम से किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है। प्रतिभा भले ही एक छोटे से गांव में पली बढ़ी हो, जहां उस समय सुविधा के नाम पर कुछ भी मौजूद नहीं था, लेकिन वह कभी अपने सपने को छोटा नहीं समझी। अपनी मेहनत और लगन से हर वो मुकाम हासिल किया, जिसकी उनकी चाहत थी।

प्रतिभा वर्मा की शिक्षा प्रतिभा वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही पूरी हुई। अपने गांव सुल्तानपुर से ही वह इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई हिंदी मीडियम से पूरी की। आगे साल 2010 में वह गांव को छोड़कर पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गई। गांव के हिंदी मीडियम स्कूल से पढ़ाई कर दिल्ली जैसे शहर में जा कर पढ़ाई करना प्रतिभा के लिए एक बड़ा चुनौती था। गांव के स्कूल से शहर के कॉलेज की दुनिया बिल्कुल अलग थी, लेकिन प्रतिभा में एक बड़ी चाहत थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की। जिसके लिए प्रतिभा ने जी तोड़ मेहनत किया। अपनों से दूर रहीं। यहां तक कि वह बाहरी दुनिया से भी बिल्कुल ही अलग रहीं।

प्रतिभा वर्मा 2018 में आईएएस (IAS) की परीक्षा पास की। लेकिन रैंक अच्छे नहीं होने के वजह से उन्हें आईआरएस के तहत सहायक आयुक्त इनकम टैक्स की नौकरी मिली। उससे पहले भी प्रतिभा ने वोडाफोन की कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य किया था। IRS की नौकरी मिलने के बावजूद भी उन्होंने IAS बनने के सपने को पीछे नहीं छोड़ा। नौकरी के साथ ही वह अपनी तैयारी जारी रखी और इस बार (2019 में) देश में तीसरा स्थान प्राप्त की। देश में यह तीसरा स्थान है लेकिन महिलाओं की श्रेणी में प्रतिभा पहला स्थान प्राप्त की है।

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक छोटे से गांव से हिंदी मीडियम से पढ़ाई करने के बावजूद भी प्रतिभा ने अपने सफलता का परचम पूरे देश में लहराया है, वह वाकई प्रेरणादायक है। पहले IRS फिर IAS बनकर प्रतिभा ने यह साबित किया कि कोशिश करनेवालों की कभी हार नहीं होती। 2019 में आईएएस की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रतिभा ने जो कृतिमान अपने नाम किया है वह आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...