Skip to main content

सुबह उठते ही करें इस मंत्र का केवल एक बार जाप, बनते चले जाएंगे दिनभर के सभी काम

सुबह उठते ही करें इस मंत्र का केवल एक बार जाप, बनते चले जाएंगे दिनभर के सभी काम

ऐसा मत है कि शास्त्रों द्वारा बताए गए तरीकों से यदि दिन की शुरुआत की जाए, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। लेकिन सही तरीका क्या है, क्या कभी आपने जाना है?सुबह जल्दी उठना चाहिए, रोज स्नान करना चाहिए, यह तो सभी जानते हैं लेकिन दिन की एक अच्छी शुरुआत करने के लिए इसके अलावा और क्या किया जाए? क्या रोजाना मंदिर जाने से लाभ होगा या घर पर ही पूजा करने से? या इसके अतिरिक्त भी कोई अन्य तरीका मौजूद है?

दरअसल शास्त्रों में एक ऐसा उपाय दर्ज है जो व्यक्ति द्वारा ना केवल स्नान से पहले, बल्कि सुबह आंख खुलते ही किया जाना चाहिए। इस एकमात्र शास्त्रीय नियम को जीवन का हिस्सा बना लेने से व्यक्ति संतुष्ट रह सकता है।शास्त्रों के अनुसार सुबह आंख खुलते ही अपनी हथेलियों को अपने सामने मिलाकर लाएं और उनके दर्शन करें। हथेली देखने से पहले किसी भी चीज या वस्तु को ना देखें।

जैसे ही आप हथेली देखें तो इसके बाद इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप करें –

“कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती।
करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्‌‌।।“

अर्थात् हथेलियों के अग्रभाग में भगवती लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है। मैं अपनी हथेलियों में इनका दर्शन करता हूं।

ध्यान रहे कि इस मंत्र का जाप करते समय आपको केवल हथेली की ओर ही अपनी निगाहें रखनी हैं। और फिर मंत्र उच्चारण समाप्त होते ही हथेलियों को परस्पर घर्षण करके उन्हें अपने चेहरे पर लगाना चाहिए।

मान्यता है कि ऐसा करने से हम सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर लेते हैं और पूरा दिन अच्छा बीते इसके लिए सकारात्म्क ऊर्जा भी प्राप्त हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

Jio और Airtel के बाद अब Vi ने बढ़ाए अपने सभी प्लान्स के दाम Tech News

Gazab Viral: Tech News   Airtel और Jio के बाद Vodafone Idea (Vi) ने भी अपने सभी प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पोस्टपेट और प्रीपेड सभी प्लान्स के दाम में इजाफा किया है। इससे पहले एयरटेल और जियो अपने प्लान्स में कीमतों की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुके हैं। कीमतें बढ़ने के बाद Vi के बेस प्लान की कीमत 179 रुपये से 199 रुपये हो जाएगी। नई कीमतें अगले महीने से लागू हो जाएंगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Vodafone Ide (Vi) ने इतनी बढ़ाई कीमतें Vi ने अपने सभी पोस्टपेट और प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 179 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपये, 459 रुपये वाला प्लान की कीमत 509 रुपये, 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत 1999 रुपये हो गई है। इसके अलावा और भी कई पैक की कीमत बढ़ गई है। पोस्टपेड प्लान हो जाएंगे इतने मंहगे पोस्टपेड प्लान की बात करें तो 401 रुपये वाला प्लान 451 रुपये, 501 रुपये वाले का प्लान 551 रुपये, 601 रुपये वाला प्लान 701 रुपये, 1001 रुपये वाला 1201 रुपये का हो जाएगा। ये नई कीमतें 4 जुलाई, 2024 से लागू हो जाएंगी। Vi के प्लान क...