Skip to main content

श्रुति मोदी के वकील का दावा- ड्रग पार्टी में सुशांत की बहनें भी होती थीं शामिल



सुशांत सिंह राजपूत मामले ड्रग एंगल को सबसे अहम माना जा रहा है. जब से ये एंगल सामने आया है, ऐसी अटकले लगने लगी हैं कि सुशांत को जबरदस्ती ड्रग दिए जा रहे थे. दावा किया जा रहा है कि रिया भी उनके साथ ड्रग लेती थीं. लेकिन अब सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं.

सुशांत की बहन होतीं ड्रग पार्टी में शामिल?

श्रुति मोदी से ईडी ने कई मौकों पर पूछताछ की है. उस दौरान श्रुति के वकील अशोक सरोगी ने उनकी काफी मदद की थी. अब उन्हीं अशोक सरोगी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनें भी उन पार्टियों में शामिल होती थीं जहां पर ड्रग्स का इस्तेमाल होता था. वे कहते हैं- कम से कम तीन पार्टियां सुशांत के परिवार ने भी अटेंड की थीं. उन पार्टियों में ड्रग्स का इस्तेमाल होता था. उनकी एक बहन जो मुंबई में रहती थीं वो तो शराब की शौकीन थीं और उन्होंने कई ऐसी पर्टियां अटेंड की थीं जहां ड्रग्स का सेवन होता था.

वकील को तो यहां तक लगता है कि सुशांत के परिवार को इस बारे में जानकारी थी कि सुशांत ड्रग्स ले रहे थे. इस सिलसिले में उन्होंने कहा कि सोहेल और केशव तो साथ में कॉर्डिनेट करते थे, वहीं दूसरे दोस्त आयुष और आनंदी, सुशांत के घर पर होते थे.सभी साथ में ड्रग्स का इस्तेमाल करते थे. कई पार्टियों में तो सुशांत की बहनें भी हुआ करती थीं.

अशोक की तरफ से ये भी कहा गया एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया था जहां सुशांत और रिया के अलावा सोहेल और कुछ दोस्त मौजूद थे. उस ग्रुप में एक ड्रग को AK-47 के नाम से भी बुलाया जाता था. उनके मुताबिक ऐसा हो ही नहीं सकता कि जो लोग इस ग्रुप में मौजूद थे वे ड्रग्स का सेवन नहीं करते हों. सभी ड्रग्स का इस्तेमाल किया करते थे.

ड्रग्स ने डाला सुशांत के करियर पर असर

श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि ड्रग्स की वजह से सुशांत के करियर पर भी असर पड़ना शुरू हो गया था. एक किस्से को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'जनवरी में एक कंपनी सुशांत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थी. लेकिन उस समय वे टाउन में नहीं थे, इसलिए कंपनी ने कहा था कि वे एक्टर की पुरानी फोटोज से काम चलाएगी, लेकिन पैसे भी पचास प्रतिशत कम देगी. सुशांत को वो डील मंजूर नहीं और उन्होंने मुंबई आने का वादा किया था. लेकिन जब सुशांत मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत को देख कंपनी ने वो ऑफर ही कैंसिल कर दिया था. सुशांत उस समय ठीक नहीं थे.'

बहनों संग सुशांत का कैसा रिश्ता?

सुशांत के परिवार को लेकर भी कई तरह के बयान दिए गए हैं. रिया चक्रवर्ती ने तो यहां तक कहा है कि सुशांत के अपने परिवार संग ज्यादा अच्छे रिश्ते नहीं थे. अब श्रुति के वकील ने भी कुछ ऐसी ही दलील दी है. उनके मुताबिक सुशांत के उनकी बहनों संग झगड़े हुए थे. वे बताते हैं, 'नवंबर में सुशांत की तीन बहनें उनसे मिलने आई थीं. सभी को बाद में सुशांत संग वापस जाना था. लेकिन 27 नवंबर को एक बड़ी लड़ाई हो गई थी और तीनों बहनें ललित होटल में चली गई थीं. सुशांत खुद इतना परेशान हो गए थे कि उन्हें हिंदूजा अस्पताल में एडमिट होना पड़ा. वहां पर सुशांत को उनके पिता का फोन आया, तब उन्होंने वो फोन लेने से ही मना कर दिया. वो कह रहे थे कि परिवार से बात करने की वजह से अस्पताल आ गया हूं, अब इन से बात कर अपनी तबीयत और खराब नहीं करनी'.

अब श्रुमि मोदी के वकील के इस बयान में जरा भी सच्चाई है तो ये चौंकाने वाली बात होगी. सुशांत का अपनी बहनों और पिता संग ऐसा करना हैरान करता है और केस के कई समीकरण भी बदल सकता है. वैसे वकील ने सुशांत की आर्थिक स्थिति पर भी बात की है. उनके मुताबिक सुशांत के कई अकाउंट में कुछ 8 करोड़ रुपये थे, वहीं कई अकाउंट में तो उनकी बहन प्रियंका नॉमिनी थीं.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

Jio और Airtel के बाद अब Vi ने बढ़ाए अपने सभी प्लान्स के दाम Tech News

Gazab Viral: Tech News   Airtel और Jio के बाद Vodafone Idea (Vi) ने भी अपने सभी प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पोस्टपेट और प्रीपेड सभी प्लान्स के दाम में इजाफा किया है। इससे पहले एयरटेल और जियो अपने प्लान्स में कीमतों की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुके हैं। कीमतें बढ़ने के बाद Vi के बेस प्लान की कीमत 179 रुपये से 199 रुपये हो जाएगी। नई कीमतें अगले महीने से लागू हो जाएंगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Vodafone Ide (Vi) ने इतनी बढ़ाई कीमतें Vi ने अपने सभी पोस्टपेट और प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 179 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपये, 459 रुपये वाला प्लान की कीमत 509 रुपये, 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत 1999 रुपये हो गई है। इसके अलावा और भी कई पैक की कीमत बढ़ गई है। पोस्टपेड प्लान हो जाएंगे इतने मंहगे पोस्टपेड प्लान की बात करें तो 401 रुपये वाला प्लान 451 रुपये, 501 रुपये वाले का प्लान 551 रुपये, 601 रुपये वाला प्लान 701 रुपये, 1001 रुपये वाला 1201 रुपये का हो जाएगा। ये नई कीमतें 4 जुलाई, 2024 से लागू हो जाएंगी। Vi के प्लान क...