Skip to main content

अगर आप भी कॉकरोच, खटमल और चूहों से परेशान है तो जाने उसे घर से दूर भगाने के आसान घरेलू उपाय



ज्यादातर घर की महिलाएं अपने घरों में बीमारियों को फैलानेवाले कॉकरोच, चूहे और कीड़े मकोड़ों के आतंक से परेशान रहती हैं. खास बात तो यह है कि घर में अपना आतंक फैलाने वाले चूहे, मच्छर, छिपकली, कॉकरोच और खटमल जैसे कीड़े मकोड़े किसी के हाथ आसानी से नहीं आते हैं. ये सभी कीड़े-मकोड़े घर में गंदगी फैलाने के साथ ही घर के सदस्यों को बीमार कर देते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं चूहे मच्छर छिपकली कॉकरोच खटमल भागने के घरेलु उपाय. जाने चूहे मच्छर छिपकली कॉकरोच खटमल भागने के घरेलु उपाय:-

1. छिपकली
घर की दीवारों पर कब्जा जमानेवाली छिपकली को घर से भगाने के लिए आपको अपने दीवार पर सिर्फ 5-6 मोर पंख लगाने होंगे. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में छिपकली आपके घर से गायब हो जाएगी. इसके अलावा आप अंडे के खाली छिलकों को कुछ ऊंचाई पर रखकर भी छिपकली से निजात पा सकते हैं. आपको बता दें कि अंडों के गंध से छिपकली दूर भागती है.

2. कॉकरोच
ज्यादातर घरों में कॉकरोच पाए ही जाते है. घरों में मौजूद कॉकरोच खाने पीने की चीजों पर मंडराने लगते हैं. अगर आप भी कॉकरोच के आतंक से राहत पाना चाहते हैं तो फिर आपको लहसुन, प्याज और काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट तैयार करना होगा
जब पेस्ट तैयार हो जाए तो उसमें पानी मिलाकर उसका घोल तैयार करें फिर उसे बोतल में डालकर उन जगहों पर छिड़के जहां कॉकरोच ज्यादा हैं. इस उपाय को कुछ दिनों तक नियमित रुप से आजमाने पर कॉकरोच से राहत मिल जाएगी.

3. मच्छर
घर में बीमारी फैलानेवाले मच्छरों से राहत पाने के लिए लहसुन सबसे कारगर उपाय है. इसके लिए लहसुन की कुछ फलियों को पीसकर पानी में उबाल लें. फिर ठंडा होने पर उस पानी को घर में चारों ओर स्प्रे करें. इसकी बदबू से सारे मच्छर घर से भाग जाएंगे और आपको मच्छरों से निजात मिल जाएगी

4. मक्खियां
मक्खियां अक्सर गंदगी पर बैठती हैं फिर वो हमारे घर में घुसकर खाने पीने की चीजों पर बैठकर ना सिर्फ उसे गंदा करती हैं बल्कि बीमारियों को भी न्यौता देती हैं. अगर आप भी मक्खियों के आतंक से परेशान हैं तो फिर इससे निजात पाने के लिए कॉटन बॉल को किसी तेज गंध वाले तेल में डुबोकर दरवाजे के पास रख दें. इस तेल की गंध से मक्खियां घर से दूर भाग जाएंगी.

5. चूहे
जिन घरों में चूहे होते हैं वहां की चीजों को कुतर कर वो अक्सर उत्पात मचाते हैं. अगर आपके घर में भी चूहों ने आतंक मचा रखा है तो फिर उनसे निजात पाने के लिए आपको कॉटन पर पेपरमिंट लगाकर ऐसी जगह पर रखना होगा जहां चूहे ज्यादा आते हैं.
इसके अलावा आप पेपरमिंट के कुछ टुकड़ों को घर और किचन के कोनों में भी रख सकते हैं. इसकी गंध से चूहों का दम घुटने लगेगा और जिससे वो मर भी सकते हैं या फिर वो आपके घर से भाग सकते हैं.

6. खटमल
खटमल घर में हो जाएं तो उनकी संख्या बहुत तेजी से बढ़ने लगती है. अगर आपके घर में भी खटमल हो गए हैं और वो आपका खून चूस रहे हैं तो फिर आपको प्याज का रस निकालकर किसी स्प्रे बोलत में भरकर उसका छिड़काव करना चाहिए. प्याज के रस से आनेवाली महक से सारे खटमल मर जाते हैं. इसलिए खटमलों से निजात पाने के लिए प्याज के रस को सबसे कारगर दवा माना जाता है.

ये है चूहे मच्छर छिपकली कॉकरोच खटमल भागने के घरेलु उपाय परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि किचन में मौजूद चीजों की मदद से आप इन सबसे आसानी से निजात पा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...