Skip to main content

राशिफल 31 अगस्त: कुंभ राशि वालों का आगे बढ़ने के लिए दिन है बेस्ट, वहीं तुला राशि के लोग रहें सतर्क



भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दर्शी तिथि लग जायेगी। दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक शोभन योग रहेगा और दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से कल शाम 4 बजकर 38 मिनट तक रवि योग रहेगा। शोभन योग के दौरान शुरू की गई यात्रा मंगलमय और सुखद रहती। रवि योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। इसके अलावा दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। श्रवण का अर्थ होता है सुनना। यह आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से श्रवण 22वां नक्षत्र है। इसका प्रतीक चिन्ह कान है और इसका संबंध मदार के पेड़ से बताया गया है। श्रवण नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण विद्यारंभ आदि किया जाता है।

मेष राशि
इनकम कम और खर्च ज्यादा होगा। इसलिए पैसों का सोच समझ कर इसतेमाल करें। छात्रों की पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। आपके लिए दिन यादगार साबित होगा। अपनी मां से फोन पर बात करके इमोशनल हो जायेंगे।

वृष राशि
दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब ऑफर आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटिटिव एग्जाम से रिलेटड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

मिथुन राशि
परिवार में आज सुखद माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। उलझने कम हो सकती है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक परेशानियों खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। लवमेट के लिए अनुकूल है। मानसिक तनाव कम होगा।
कर्क राशि
दिन आनन्दमय रहेगा। दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। समझदारी से कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कुछ समय दोस्तों के साथ बितेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

सिंह राशि
दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। घरेलू चीजों को खरीदने में अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेंगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। विरोधी स्वयं ही परास्त हो जायेंगे। शाम तक कुछ थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है।
कन्या राशि
ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई परेशानी कम होगी। बड़े भाई की राय कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। आपकी अन्दरूरनी ताकत कार्यक्षेत्र में आपके दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।

तुला राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। पति पत्नी के बीच चल रही समस्या सॉल्व हो जाएगी। डांसर्स के लिए दिन शुभ है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी अंजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें।

वृश्चिक राशि
बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। कोई नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय में मुनाफा होगा। आपका संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता हैं। कालात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है।
धनु राशि
दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह लेना लिए फायदेमंद रहेगा। वस्त्र दान करने से शुभ फल हासिल होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। मन चाहे कोर्स में एडमिशन हो जायेंगे

मकर राशि
ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएगें। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों के लिए अभी कुछ और संघर्ष है। कुछ धनलाभ हो सकता है। रास्ते में किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से बहस करने से बचें। मीठी भाषा का प्रयोग संबंधों को मजबूती देगा।

कुम्भ राशि
आगे बढ़ने के लिए दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएगी। इस राशि के बिल्डर्स को कुछ धनलाभ होगा। पहले से बनायी हुई योजनायें पूरी हो जाएंगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें।

मीन राशि
आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दुश्मन आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। पैर दर्द से राहत मिलेगी। लवमेट कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लांग ड्राइव पर जायेगे, जिससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। बिसनेस के सिलसिले में बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जिसके कारण जीवन साथी से बहस हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...