Skip to main content

31 August 2020 : व्यापारियों के लिए बेहतर दिन, शुभ योग दिलाएंगे धन



31 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन सोमवार है। आज सर्वार्थसिद्धि योग तो बन ही रहा है, साथ ही दो अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि इसके प्रभाव से अधिकांश राशिवालों को धनलाभ होगा।

31 August 2020 Ka Rashifal , Daily Horoscope 31st August 2020

जयपुर. 31 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन सोमवार है। आज सर्वार्थसिद्धि योग तो बन ही रहा है, साथ ही दो अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि इसके प्रभाव से अधिकांश राशिवालों को धनलाभ होगा।

मेष राशि
कारोबार के लिए बढ़िया दिन है। नौकरी में भी काम ज्यादा होगा पर बाधाएं दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंधों के लिए आपका दिन यादगार साबित होगा। जीवनसाथी से सुख प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आज का दिन कारोबार के लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन बढ़िया है।

मिथुन राशि
कारोबारी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। नौकरी में मानसिक तनाव कम होगा। दांपत्य जीवन आज सुखद रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेंगे।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों को कारोबार में कोई शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में बढोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होगें। प्रेमी—प्रेमिका के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि
नौकरी और कारोबार के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आज अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात के उचित अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का व्यवहार आपकी मदद करेगा।

कन्या राशि
व्यापारियों के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपकी प्रतिभा काम में मददगार साबित होगी। आज प्रेमी—प्रेमिका से कोई मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की राय कारगर साबित होगी।

तुला राशि
कारोबार के लिए दिन शुभ है। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। प्रेम संबंध में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी से चल रही समस्या खत्म हो जाएगी।

वृश्चिक राशि
कारोबार में नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। नौकरी में किसी पर गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी से किसी बात पर तनाव हो सकता है।

धनु राशि
इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन बेहतर है। नौकरी में भी दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज प्रेमी—प्रेमिका से सलाह लेना लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के लिए वस्त्र खरीदने से शुभ फल हासिल होंगे।

मकर राशि
आज कुछ धनलाभ हो सकता है। हालांकि इस राशि के व्यापारियों के लिए अभी कुछ और संघर्ष है। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है। आज जीवनसाथी से विवाद से बचें।

कुम्भ राशि
इस राशि के कारोबारियों को खासा धनलाभ होगा। नौकरी में पहले से बनायी हुई योजनायें पूरी हो जाएंगी। प्रेम संबंधों में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी से सुख प्राप्त होता रहेगा।

मीन राशि
कारोबार के लिहाज से आपका दिन आज बेहतर रहेगा। नौकरी में भी परेशानियों से राहत मिलेगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी से पींगे बढ सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...