Skip to main content

अगर हो गए हैं बेरोजगार तो सिर्फ 25 हजार में शुरू करें ये बिजनेस, कमा सकते हैं लाखों!



नई दिल्ली: कोरोना संकट के जिस दौर से हम आज गुजर रहे हैं, किसी ने ख्वाबों में भी नहीं सोचा होगा कि हमारी जिंदगी इस कदर झंकझोर दी जाएगी. जिंदगी पर खतरा मंडराएगा, रोजी रोटी के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएंगी, नौकरी खतरे में पड़ जाएगी. लेकिन इस महामारी ने हमें एक सीख भी जरूर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी के शब्दों में कहें तो आत्मनिर्भर बनने की सीख. आने वाले समय में भी नौकरी का कुछ भरोसा नहीं है. अगर आप भी उनमें से हैं, जिसकी नौकरी इस महामारी ने खा ली है और आप अपना कुछ काम धंधा शुरू करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि सिर्फ 25 हजार रुपये से आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

पोहा फूड स्टॉल
नाश्ते में पोहा सभी को पसंद होता है. ये हेल्दी होने के साथ साथ बनाने में काफी आसान होता है. आप इसका स्टॉल लगा सकते हैं. इसमें अच्छा मुनाफा भी मिलता है. इसे आप एक लॉन्ग टर्म बिज़नेस के हिसाब से भी देख सकते हैं. इसे शुरू करने में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. आगे जाकर आप पोहा मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट लगाकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

कहां से मिलेगा लोन
खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (Khadi Village Industries Commission) के प्रोजेक्‍ट प्रोफाइल रिपोर्ट के मुताबिक, पोहा मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट के प्रोजेक्‍ट की लागत लगभग 2.43 लाख रुपये आती है. जिसके लिए सरकार आपको 90 परसेंट तक लोन भी देगी. यानी आपको अपने पास से सिर्फ 25 हजार रुपये ही इसमें निवेश करना है.

कहां कहां होगा खर्च
KVIC की रिपोर्ट के मुताबिक, आप लगभग 500 वर्ग फुट के स्‍पेस में यह यूनिट लगा सकते हैं. इस पर आपको 1 लाख रुपये खर्च करने होंगे. वहीं आपको पोहा मशीन, सिव्स, भट्टी, पैकिंग मशीन, ड्रम वगैरह पर 1 लाख रुपये खर्च होगा. इस तरह आपका कुल खर्च 2 लाख रुपये होगा, जबकि वर्किंग कैपिटल के तौर पर केवल 43 हजार रुपये खर्च होंगे.

प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्‍ट शुरू करने के बाद आपको कच्चा माल लेना होगा. इस पर आपको लगभग 6 लाख रुपये का खर्च आएगा. इसके अलावा आपको लगभग 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे. इस तरह आप लगभग 1000 क्विंटल पोहा का प्रोडक्‍शन करेंगे. जिस पर उत्पादन लागत 8.60 लाख रुपये आएगी.


कितनी होगी कमाई
आप 1000 क्विंटल पोहा लगभग 10 लाख रुपये में बेचा जा सकता है. यानी आपको लगभग 1.40 लाख रुपये की कमाई हो सकती है. अगर आप प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट तैयार करते हैं और ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत लोन अप्लाई करते हैं तो आपको करीब 90 परसेंट लोन मिल सकता है. KVIC द्वारा हर साल विलेज इंडस्‍ट्री को प्रमोट करने के लिए लोन दिया जाता है. आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...