Skip to main content

Twitter पर हुए बड़े हैकिंग अटैक को लेकर कंपनी ने दी अहम जानकारी, कर्मचारियों को वश में किया गया

Twitter पर हुए बड़े हैकिंग अटैक को लेकर कंपनी ने दी अहम जानकारी, कर्मचारियों को वश में किया गया

जैसे-जैसे अधिकतर लोग अब इंटरनेट की ओर बढ़ रहे है, वैसे ही साइबर क्राइम भी एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है। इसमें लोगों के लिए बड़ा खतरा तैयार हो गया है। ठगी से लेकर लोगों के नीजि जीवन में साइबर क्रिमिनल घुसपैठ कर रहे हैं। जुलाई के महीने में ही 15 तारीख को ट्विटर पर भी एक बड़ा साइबर अटैक हुआ था, इसमें दुनिया के कई बड़े लोग फंसे थे। इस हमले को लेकर ट्विटर ने कुछ अहम जानकारी साझा देते हुए बताया कि हैकर्स ने कंपनी के कुछ खास कर्मचारियों को निशाना बनाया था। इन्हीं के जरिए साइबर हमला करने वालों ने दुनियाभर की कई हस्तियों के खातों में सेंध लगाई थी।

15 जुलाई, 2020 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और आईफोन की निर्माता कंपनी एप्पल समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए थे।

ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद इसपर एक खास तरह के मेसेज पोस्ट किए गए। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया। संदेशों से स्पष्ट है कि क्रिप्टोकरंसी स्कैम के उद्देश्य से ऐसा किया गया। ये मेसेज थोड़ी देर बाद डिलीट भी कर दिए गए।

हैक करने वाले ने मेसेज में एक लिंक डाला जिसपर बिट कॉइन का लेनदेने किया जा सकता है। पोस्ट किया गया, ‘आप हमको 5000 बिट कॉइन देने वाले हैं।’ जानकारी के बाद वेबसाइट के डोमेन को कैंसल कर दिया गया। ऐमजॉन के को-फाउंडर जेफबेजोस और बिल गेट्स के ट्विटर हैंडल हैक करके भी इसी तरह के पोस्ट किए गए।

ट्विटर ने क्या कहा?

ट्विटर ने कहा है कि 15 जुलाई 2020 को हुए फोन स्पीयर फिशिंग अटैक में उसके कर्मचारियों को निशाना बनाया गया। उस हमले निशाना बने कर्मचारियों की संख्या कम रही। इस साइबर हमले का मकसद कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए महत्वपूर्ण और ठोस प्रयास करना था। साथ ही कंपनी के आंतरिक सुरक्षा तक पहुंचा बनाना था। इसके लिए मानवीय कमजोरियों का इस्तेमाल किया गया।


कंपनी ने आगे बताया कि कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद वह उन दूसरे कर्मचारियों को निशाना बनाने में सक्षम हुए जिनके पास हमारी अकाउंट सपोर्ट टूल का एक्सेस था। इसके बाद साइबर हमला करने वालों ने करीब 130 ट्विटर खातों में सेंध लगाकर 45 ट्वीट किए, 36 इनबॉक्स मैसेज भेजे और सात खातों से डाटा डाउनलोड किया।

वहीं, इस घटना के बाद ट्विटर ने कहा कि हमको ट्विटर अकाउंट हाईजैक होने की जानकारी है। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही इसको दुरुस्त करने के लिए कदम उठा रहे हैं। हम जल्द ही सबको अपडेट देंगे। ट्विटर ने कहा कि हम इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं, जिसके चलते यूजर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट नहीं कर पा रहे होंगे और न ही पासवर्ड रिसेट कर पा रहे होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...