Skip to main content

वेब सीरीज के नाम पर मॉडल की बनाई अश्लील फिल्म, निर्देशक और कैमरामैन गिरफ्तार

वेब सीरीज के नाम पर मॉडल की बनाई अश्लील फिल्म, निर्देशक और कैमरामैन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में मॉडल की अश्लील फिल्म बनाने वाले दो आरोपितों को राज्य साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने वेब सीरीज में काम दिलाने का झांसा देकर ‘काम वाली शांताबाई’ के नाम से अश्लील फिल्म बना ली और पोर्न साइट्स से सौदा कर दिया। गिरोह में मुंबई की फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े कैमरामैन, निर्देशक और मार्केटिंग कंपनी के संचालक शामिल हैं।साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, कार्रवाई धामनोद निवासी युवती की शिकायत पर की गई है। वह मॉडलिंग करती है और फिल्म व धारावाहिकों में काम तलाश रही थी।

करीब आठ माह पूर्व उसके परिचित कॉस्टिंग डायरेक्टर मिलिंद के जरिये निर्माता व अभिनेता ब्रजेंद्र सिंह से उसकी मुलाकात हुई। उसने वेब सीरीज में काम देने का भरोसा दिलाया और शॉर्ट मूवी बनाने की बात कही। आरोपित ने कहा कि कुछ बोल्ड व अश्लील सीन शूट करने होंगे। आरोपित युवती को एरोड्रम स्थित अजय गोयल (उद्योगपति) के फार्म हाउस पर ले गया और अश्लील सीन शूट किए गए। आरोपितों ने युवती से कहा कि वह ‘शांताबाई’ के नाम से फिल्म बनाएंगे और फिल्माए अश्लील कंटेंट एडिट कर देंगे।

 कुछ दिनों बाद युवती के परिचित ने एक साइट का लिंक उसे भेजा तो पता चला कि आरोपितों ने ‘काम वाली शांताबाई’ के नाम से फिल्म बनाकर 26 मिनट की फिल्म पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दी है। पुलिस ने आरोपित मिलिंद पुत्र अनिल डाबर और कैमरामैन अंकित संजय सिंह चावड़ा, दोनों निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर लिया है।

डायरेक्टर की मदद करो, बड़ी एक्टर बनोगी

पुलिस के मुताबिक, आरोपितों ने इसी तरह कई लड़कियों की अश्लील फिल्में बनाई हैं। आरोपितों ने गोयल से 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फार्म हाउस किराए पर लिया था। आरोपितों ने मॉडल व अभिनेता को लाने ले जाने के लिए अनिल द्विवेदी नामक व्यक्ति से कार ली थी। पुलिस ने दोनों को सहआरोपित बनाया है। एसपी के मुताबिक, बयानों से पता चला है कि गिरोह में मुंबई और उत्तर प्रदेश के ऐसे लोग हैं, जो खुद को फिल्म निर्देशक, अभिनेता, निर्माता व कैमरामैन बताते हैं। इनका संपर्क फिल्म निर्माताओं से भी है। इसमें मुख्यत: ब्रजेंद्र सिंह गुर्जर, राजेश सिंह गुर्जर, अंकित चावड़ा, सुनील जैन, विजयानंद पांडे, गजेंद्र सिंह, अशोक सिंह शामिल हैं। आरोपित मिलिंद और ब्रजेंद्र ने युवती की गजेंद्र सिंह से भी मुलाकात करवाई थी। उसने मॉडल की एक युवती से फोन पर बात करवाई और कहा कि वह एकता कपूर की पर्सनल असिस्टेंट (पीए) है। उस युवती ने मॉडल से कहा कि इन लोगों की मदद करो। बड़ी अभिनेत्री बनोगी।

पोर्न साइट से किया सौदा

एसपी के मुताबिक, युवती से आरोपितों ने कहा कि एल्ट बालाजी और टी-सीरीज फिल्म प्रोडक्शन हाउस से संपर्क हो जाएगा। आरोपितों ने उसकी 26 मिनट की फिल्म बनाई और अशोक सिंह से सौदा कर दिया। अशोक की मुंबई में मार्केटिंग कंपनी है। उसने फीनियो फिल्म के जरिये अन्य पोर्न साइट से सौदा कर दिया। पुलिस ने उक्त साइट से फिल्म प्रसारण रोकने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...