Skip to main content

आखिर क्यों मंगलवार और वीरवार को बाल और नाख़ून काटने की मनाही है, जानिये ऐसे क्या है

आखिर क्यों मंगलवार और वीरवार को बाल और नाख़ून काटने की मनाही है, जानिये ऐसे  क्या है
एक सप्ताह में सात दिन होते हैं और इन सातों दिनों का अपना अलग–अलग महत्व होता हैं. इन सातों दिनों से जुडी हुई हमारी कोई न कोई विशेष परम्परा और मान्यताएं होती हैं. जिनका उल्लेख हमारे ऋषि–मुनियों ने तो किया ही हैं साथ ही साथ इनकी चर्चा हमारे प्राचीन वेदों में तथा ज्योतिष शास्त्रों में भी की गई हैं. हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन को किसी न किसी विशेष ग्रह का प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता हैं. जिसके अनुसार ही हमें विभिन्न कार्य करने चाहिए या नहीं करने चाहिए.

क्या कहती है वैदिक साइन्स : हमारे यहां रोजमर्रा के कार्यो से जुड़ी भी अनेक परंपराएं हैं. जैसे स्नान के बाद ही पूजा करना, खाने के पहले नहाना, ग्यारस को चावल नहीं खाना, मंगलवार और गुरुवार को बाल नहीं कटवाना आदि ऐसी ही एक बेहद महत्वपूर्ण और अनिवार्य परंपराओं व नियमों में बाल कटवाने के विषय में भी स्पष्ट संकेत प्राप्त होते हैं.

आज के आधुनिक समय में लोग इन सब बातों को अंधविश्वास कहकर नकार देते हैं, तो वहीं हमारे बड़े–बुजुर्ग इन नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं. जिनका हमें भी पालन करना चाहिए. हिन्दू धर्म द्वारा बनाई गई इन सारी परम्पराओं का या रीती–रिवाजों का हमारे बड़े–बुजुर्ग पालन ऐसे ही नहीं करते बल्कि इन परम्पराओं के तथा रीती–रिवाजों के पीछे एक सुनिश्चित वैज्ञानिक कारण होता हैं. जिसकी वजह से ही इस मान्यताओं का पालन पूरा समाज करता हैं.

अक्सर हम अपने घर में या आपने आस–पडोस में रहने वाले लोगों से सुनते हैं कि हमें सप्ताह के दो दिन मंगलवार और वीरवार को न ही नाख़ून काटने चाहिए और न ही बालों को काटना चहिये. आधुनिक जीवन व्यतीत करने वाले युवकों में प्रत्येक काम को क्यों करना चाहिए या क्यों नहीं करना चाहिए, इनके पीछे के तर्क को जानने की जिज्ञासा रहती हैं

अगर युवक इस प्रश्न का जवाब जानना चाहते हैं कि सातों दिन में से किस दिन नाख़ून काटने चाहिए या नहीं काटने चाहिए. तो वे इसकी  जानकारी के लिए वे प्राचीन व प्रमाणिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं. जिसमें इनके पीछे के वैज्ञानिक कारणों के बारे में बहुत ही स्पष्टता से बताया गया हैं, कि मंगलवार तथा वीरवर अर्थात सप्ताह के सात दिनों में से दो दिनों को ग्रह नक्षत्रों की दशाएं ठीक नहीं होती तथा इन दिनों में अनंत ब्रह्माण्ड से आने वाली सूक्ष्म से सूक्ष्म किरणों का मानवीय मस्तिष्क पर बहुत ही संवेदनशील प्रभाव पड़ता हैं.

मानव शरीर की उंगलियों का आगे का हिस्सा तथा सिर बहुत ही संवेदनशील होता हैं. जिनकी रक्षा हमारे कठोर नाख़ून व बाल करते हैं तथा ब्रह्माण्ड की सूक्ष्म किरणों का भी प्रभाव सबसे ज्यादा इन हिस्सों पर ही पड़ता हैं. इसलिए हमारे बड़े–बुजुर्ग तथा हिन्दू धर्म में इन दिनों को बाल काटने की तथा नाखूनों को काटने की मनाही की गयी हैं तथा इन्हें काटना पूरी तरह से अधार्मिक तथा निंदनीय बताया गया हैं, तो वहीं सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को नाख़ून काटना शुभ बताया गया हैं. जिसके पीछे भी एक विशेष वजह हैं.

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार व हिन्दू धर्म के अनुसार सोमवार को नाखूनों को काटने से मनुष्य की आयु में सात वर्ष की वृद्धि होती हैं तथा ठीक इसके विपरीत मंगलवार और गुरूवार को नाख़ून काटने से मनुष्य की उम्र में से सात वर्ष घट जाते हैं. सोमवार को नाखूनों को काटना इसलिए भी शुभ होता हैं क्यूंकि इस दिन ग्रह नक्षत्रों की दशाएं ठीक होती हैं तथा ब्रह्माण्ड से आने वाली सूक्ष्म किरणें बहुत ही शुभ होती हैं. जिनका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता हैं और हमारी आयु में सात वर्ष की वृद्धि हो जाती हैं.

क्या विज्ञान है बाल कटवाने के खास दिनों के पीछे : विज्ञान के अनुसार सप्ताह में कुछ ऐसे दिन बताए गए हैं जब ग्रहों से ऐसी किरणें निकलती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. मंगलवार और गुरुवार को निकलने वाली इन किरणों का सीधा प्रभाव हमारे सिर पर पड़ता है. हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण भाग मस्तिष्क ही है, सिर का मध्य भाग अति संवेदनशील और बहुत ही कोमल होता है. जिसकी सुरक्षा बालों से होती है. इसी वजह से इन दिनों में बालों को नहीं कटवाना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...